रेल ADG के आवास के पास सड़क हादसा, अनियंत्रित SUV कार ने दरवाजे में मारी टक्कर

पटना : खबर राजधानी पटना से है जहां पटना में पंचमुखी हनुमान मंदिर से सटे रेल एडीजी के आवास के पास सड़क हादसा हुआ है। मंगलवार की रात एक अनियंत्रित एसयूवी कार ने दरवाजे में टक्कर मार दी। इससे दरवाजा और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिस गाड़ी से हादसा हुआ है उसका नंबर BR 19P 0777 है। फिलहाल पुलिस ने गाड़ी जब्त कर लिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामला शास्त्रीनगर थाना इलाके का है।

Goal 7 22Scope News

आपको बता दें कि जिस समय यह घटना घटी उस समय गाड़ी में तीन लोग सवार थे। चालक समेत तीनों नशे में थे। रेल एडीजी बच्चू सिंह मीणा के आवास के पास कार पहुंची तो ड्राइवर ने दरवाजे में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गेट पर सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने इसकी सूचना शास्त्रीनगर थाने को दी। मौक पर पहुंचकर पुलिस ने कार सवार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। गाड़ी से शराब की एक बोतल भी मिली है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़े : रेलवे के सीनियर DNC पर दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के आरोप, यूनियन ने किया हंगामा

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img