Advertisement
Advertisement

Ranchi : कहीं लग ना जाए जोर का झटका! 1 मई से बढ़ सकती है बिजली बिल…

Ranchi : झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही महंगे बिजली बिल का झटका लग सकता है। झारखंड विद्युत नियामक आयोग (JERC) आज दोपहर 3 बजे वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा करने जा रहा है। आयोग ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा प्रस्तावित टैरिफ पर जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब नई दरें लागू करने का रास्ता साफ हो गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : कहीं लग ना जाए जोर का झटका! 1 मई से बढ़ सकती है बिजली बिल… 

Ranchi : मासिक फिक्स्ड चार्ज में भी वृद्धि की संभावना

आयोग के सचिव राजेंद्र प्रसाद नायक ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है, जिसके अनुसार बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट (APR) के साथ-साथ आगामी वित्तीय वर्ष के लिए संशोधित टैरिफ दरों की घोषणा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत, आतंकवाद का होगा खात्मा-रजा मुराद 

सूत्रों के मुताबिक, बिजली की यूनिट दरों के साथ-साथ मासिक फिक्स्ड चार्ज में भी वृद्धि की संभावना है। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए वर्तमान में ₹6.65 प्रति यूनिट की दर को बढ़ाकर ₹8.65 प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है, जबकि फिक्स्ड चार्ज ₹100 से बढ़ाकर ₹200 प्रति माह करने की सिफारिश की गई है। ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी यूनिट दर ₹6.30 से बढ़ाकर ₹8 करने और फिक्स्ड चार्ज ₹75 से बढ़ाकर ₹150 प्रति माह करने का प्रस्ताव रखा गया है।

लोगों के जेब पर पड़ेगा असर

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कुल ₹10,875.46 करोड़ की जरूरत जताई है। कंपनी की योजना घरेलू उपभोक्ताओं से ₹6433.46 करोड़ और व्यवसायिक उपभोक्ताओं से ₹1849 करोड़ की राजस्व वसूली करने की है। यह लक्ष्य दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के आधार पर तय किया गया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : घर खोला तो निकला शराब का जखीरा, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक तस्कर धराया… 

अगर यह प्रस्तावित बढ़ोतरी लागू होती है, तो झारखंड के लाखों उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। वहीं, उपभोक्ता संगठनों और आम जनता की प्रतिक्रिया का भी इंतजार है, क्योंकि दरों में इतनी बड़ी वृद्धि आम आदमी की जेब पर सीधा असर डाल सकती है।

 

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...