Bokaro : घर खोला तो निकला शराब का जखीरा, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक तस्कर धराया…

Bokaro : बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र के पेटरवार गागी बाजार के मठ टोला में स्थित एक घर से भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Bokaro : भारी मात्रा में शराब बरामद
Bokaro : भारी मात्रा में शराब बरामद

पुलिस ने सूरज कुमार प्रसाद और सरयू प्रसाद के घर से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब और ओरिजिनल बियर के बोतल को उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सन्नी तिर्की द्वारा छापेमारी कर जप्त किया गया। जिसमें विभिन्न ब्रांड के बियर 141 बोतलें और भिन्न-भिन्न ब्रांड के विदेशी शराब की 273 बोतलें बरामद की गई। वहीं सूरज कुमार प्रसाद को मौके से गिरफ्तार भी किया गया।

Bokaro : गुप्ता सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पेटरवार थाना क्षेत्र के मठ टोला (गागी बस्ती) में कुछ लोग अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सन्नी तिर्की एक टीम गठित कर मठ टोला (गागी बस्ती) मे सूरज कुमार प्रसाद के घर छापेमारी की।

lu6t 22Scope News

सूरज कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर घर की तलाशी शुरू की जहां से भारी मात्रा में शराब को जप्त किया गया। वहीं सरयू प्रसाद के घर पर भी छापेमारी की वहां से भी शराब को जप्त किया गया। सरयू प्रसाद को पुलिस की जानकारी मिलते ही मौके से फरार हो गए।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Sikkim Tunnel Blast: नामची टनल हादसे में झारखंड के 4 मजदूरों...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से...

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...