Bokaro : पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत, आतंकवाद का होगा खात्मा-रजा मुराद

Bokaro : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए टूरिस्ट पर हमले को लेकर बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में शुमार अभिनेता रजा मुराद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बोकारो के चास में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे रजा मुराद ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस हमले को कायरतापूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा, “निहत्थे और निर्दोष पर्यटकों पर गोली चलाना बेहद शर्मनाक और कायरतापूर्ण हरकत है। इसकी सजा दोषियों को सूद सहित चुकानी पड़ेगी।”

ये भी पढ़ें- Bokaro : घर खोला तो निकला शराब का जखीरा, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक तस्कर धराया… 

Bokaro : कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोकारो आए रजा मुराद
Bokaro : कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोकारो आए रजा मुराद

Bokaro : हमेशा से अहिंसा का पुजारी रहा है भारत

रजा मुराद ने कहा कि भारत हमेशा से अहिंसा का पुजारी रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भारत या उसके नागरिक चुपचाप अत्याचार सहते रहें। “हमने इतिहास में जब-जब हमला झेला है, उसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया है,” उन्होंने दो टूक कहा।

ये भी पढ़ें- Bokaro : पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत, आतंकवाद का होगा खात्मा-रजा मुराद 

देश को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहिए

lyu 22Scope News

उन्होंने पहलगाम में हुए इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ देश की शांति व्यवस्था को चुनौती देती हैं, बल्कि इंसानियत पर भी हमला हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत सरकार और सुरक्षाबल इस घटना को अंजाम देने वालों को जल्द ही पकड़ेंगे और कड़ी सजा दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें- Ranchi : कहीं लग ना जाए जोर का झटका! 1 मई से बढ़ सकती है बिजली बिल… 

बोकारो में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने आए रजा मुराद ने यह भी कहा कि देश को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और इस तरह की कायराना हरकतों का पुरजोर विरोध करना चाहिए। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...