लोहरदगा : हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत

लोहरदगा : बिजली विभाग की लापरवाही से लोहरदगा में रविवार को 22 साल के नौजवान की जान चली गई. कुटमू चिगलाटोली निवासी जगदेव भगत के पुत्र अविनाश भगत सुबह खेत की ओर गए थे. जमीन से मात्र कुछ फीट ऊपर झूलते हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी अविनाश को परिजन सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के दोस्त सुनील उरांव ने बताया कि सुबह अविनाश भगत के साथ लिवेंस एकेडमी स्कूल के पीछे वाले खेत में घूमने के दौरान हादसा हो गया.

बाजार समिति फीडर के 11 हजार वोल्ट लाइन का तार कुटमू लोहरदगा ब्लॉक के पीछे से फेकुआटोली की ओर गया हुआ है. नाले के पास हाई वोल्टेज तार जमीन से मात्र चार-पांच फीट ऊपर झूल रहा है. यहां पर कई किसानों ने झूलते हुए तार के डर से अपने खेतों में खेती करना बंद कर दिया है. पहले भी कई लोग बिजली करंट की चपेट में आ चुके हैं. पशुओं की जान जा चुकी है. हादसे की सूचना मिलने पर बिजली कर्मी अबताब अंसारी और सुधीर उरांव मौके पर पहुंचे और कनेक्शन काटा. स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी दिनों से 11000 वोल्ट का तार खेत में गिरा पड़ा है इसकी सुध बिजली विभाग नहीं लेती जिसके कारण युवक की जान चली गई.

रिपोर्ट : दानिश

Big Breaking-लोहरदगा मुठभेड़ के दौरान फरार माओवादी कमांडर गिरफ्तार

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...