Advertisment

 रांची सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गुरुवार की दोपहर के बाद राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में तेज हवा के झोंकों के साथ झमाझम बारिश हुई। आसमान में काले बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। मौसम केंद्र रांची ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह बदलाव उत्तरी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में बने अपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन के प्रभाव से हुआ है। इसके कारण राज्य के उत्तरी हिस्सों को छोड़ बाकी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है।

एहतियातन बिजली विभाग ने कई इलाकों में पावर सप्लाई अस्थायी रूप से रोक दी है ताकि तेज हवा और बारिश के बीच कोई बड़ा हादसा न हो। मौसम केंद्र का कहना है कि आज और कल भी झारखंड के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में इसी तरह के मौसम की स्थिति बनी रहेगी।

पिछले कुछ दिनों से राज्य में बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि वज्रपात और तेज हवा को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...