पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का धरना प्रदर्शन

आरा : श्रम कानून में परिवर्तन, एनपीएस और यूपीएस के समाप्त कर सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, पीएफआरडीए कानून को रद्द करने, ठेका संविदा , दैनिक वेतन, मास्टर रोल और आउटसोर्सिंग की नियुक्ति को समाप्त कर नियमित नियुक्ति करने, रोजगार का सृजन और आठवें राज्य वेतन आयोग का गठन को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं 18 माह का बकाया महंगाई भत्ता को भुगतान करने आदि 11 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ 20 मई को राष्ट्रीय आम हड़ताल में शामिल होगा।

Goal 6 22Scope News

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के संयुक्त आह्वान पर हड़ताल

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के संयुक्त आह्वान पर हड़ताल में शामिल होने की सूचना आज जिला पदाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव को दी गई। महासंघ जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव और जिला मंत्री विनोद यादव के नेतृत्व में आज भोजन अवकाश के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नोटिस दिवस के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी नारेबाजी करते जिला समाहरणालय के समक्ष एकत्रित होकर हड़ताल की नोटिस को हस्तगत कराया। इस अवसर पर उपस्थित महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुबेश सिंह संक्षिप्त रूप से कर्मचारियों को हड़ताल के संबंध में संबोधित किया। कार्यक्रम में कुंदन कुमार, कुमार बब्लू, जुबैर आलम, सुरेश राम गोंड, राजीव रंजन, कन्हैया यादव, राजू कुमार, शिवभजु यादव, गोविंद कुमार, भगवान, गोपाल सिंह और रामसुंदर दूबे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

यह भी पढ़े : ACAD Quad-2025 अप्रैल परिणाम : IIT दिल्ली के अर्णव और बीसीएम आर्या की अनहद चमके

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...