Advertisment

25 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन

मोरहाबादी में जुटी हजारों की भीड़

रांची : 25 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने रांची स्थित

मोरहाबादी मैदान में धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान मैदान में हजारों की भीड़ देखी गयी.

धरना प्रदर्शन में झारखंड राज्य के कोने-कोने से नियमित और नियमित मानदेय,

संविदा अनुबंध पर कार्यरत कर्मी रांची के मोरहाबादी पहुंचे.

इस दौरान नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया.

रैली की अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने की, तथा संचालन प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने किया.

dharna1 22Scope News

इन्होंने रैली को किया संबोधित

विशिष्ट अतिथि आईटीयूसी सिंगापुर के सीनियर लीडर एसएमएस पासा, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए 25 सूत्री मांगों का समर्थन किया, तथा झारखंड सरकार से मांग किया कि राज्य कर्मियों को सेवानिवृत्त की उम्र सीमा 65 वर्ष की जाए. वर्ग 4 एवं वर्ग 3 का ग्रेड पे में एकरूपता लाते हुए 24 सौ रुपए किया जाए और आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियमित किया जाए.

dharna12 22Scope News

ओडिशा सरकार की तर्ज पर लागू करे सरकार

रैली में 25 सूत्री मांग प्रस्तुत करते हुए प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सहिया, बीटीटी, एसटीटी, योग शिक्षक, एनएचएम कर्मी और डीएमएफटी के मांगों को पूरा किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार की तर्ज पर झारखंड राज्य के सभी विभागों में मानदेय कर्मी, अनुबंध कर्मी, संविदा कर्मी को नियमित करे. सचिवालय एवं मुफस्सिल का वेतनमान एवं सेवा शर्त में एकरूपता लाते हुए चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को तृतीय वर्ग में प्रोन्नति किया जाए. इस दौरान उन्होंने कई मांगों को रखा. रैली में उमेश पांडे, रामजी सिंह, सुशांत कुमार साहू सहित कई लोग उपस्थित रहे. इस दौरान हजारों की भीड़ मोरहाबादी मैदान में देखी गई.

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो...

Bokaro Physiotherapist Death: बोकारो सदर अस्पताल में काम करने वाले फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो की संदिग्ध हालात में मौत के बाद अस्पताल परिसर में...