पाकिस्तान से बढ़ते टेंशन के बीच वायुसेना प्रमुख ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जानिए

Desk. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। पीएम मोदी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित सैन्य कार्रवाई का जायजा लेने के लिए तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र बलों को खुली छूट

26 अप्रैल को पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और अन्य सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ अहम बैठक की थी। डेढ़ घंटे की इस बैठक में पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने की ‘खुली छूट’ दे दी थी।

3 मई को भी वायुसेना प्रमुख ने की थी मुलाकात

पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की संभावना के बीच 30 अप्रैल को सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने पीएम मोदी से उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात में विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए डोभाल भी शामिल हुए थे। 3 मई को शाम 6 बजे नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात एक घंटे तक चली। 3 मई को दोपहर 12 बजे वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी प्रधानमंत्री से करीब 40 मिनट तक मुलाकात की थी।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड ने अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब देश भर में रक्षा तैयारियां तेज हो गई हैं।

आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे

दरअसल, 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में घूमने आए पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की थी। यह एक ऐसा मैदान है, जहां केवल पैदल या घोड़े पर बैठकर ही पहुंचा जा सकता है। इस दौरान एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोग मारे गए थे। आतंकवादियों ने गैर-मुस्लिम पर्यटकों को निशाना बनाया था।

Saffrn

Trending News

मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को...

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img