सेना का वाहन 700 फुट गहरी खाई में गिरा, तीन जवानों की मौत

Desk. सेना का वाहन सड़क से फिसलकर 700 फुट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था। सुबह करीब 11.30 बजे बैटरी चश्मा के पास यह दुर्घटना हो गई। हादसा रामबन जिले में हुआ।

सेना का वाहन खाई में गिरा

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि वाहन में सवार तीन सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान सिपाही अमित कुमार, सुजीत कुमार और मान बहादुर के रूप में हुई है। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...