सिक्किम में बड़ा हादसा: खाई में सेना के ट्रक गिरने से 16 जवान शहीद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

गंगटोक : नॉर्थ सिक्किम में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां सेना के ट्रक का एक्सीडेंट हो गया.

इस दुर्घटना में सेना के 16 जवान शहीद हो गए. वहीं चार जवान घायल भी हुए हैं.

भारतीय सेना ने बयान में कहा कि 23 दिसंबर 2022 को जेमा, उत्तरी सिक्किम में सेना के

एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया. इस दुखद सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 वीरों ने अपनी जान गंवाई है.

सिक्किम में बड़ा हादसा: चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला

सेना ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था. जेमा के रास्ते में, वाहन एक तीव्र मोड़ पर स्लिप होकर नीचे खाई में गिर गया. हादसे के बाद एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया.

army accident1 22Scope News

सिक्किम में बड़ा हादसा: बेहद ही खतरनाक है ये इलाका

भारतीय सेना ने कहा कि दुर्भाग्य से, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और 13 सैनिक ने दुर्घटना में शहीद हो गए. इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है. नॉर्थ सिक्किम बेहद ही खतरनाक इलाका है. ये इलाका इन दिनों पूरा बर्फ से ढका होता है.

शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि, उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ. राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...