ट्रैक्टर व कार में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

सासाराम : खबर सासाराम से है जहां नोखा थाना क्षेत्र के चेनारी में एक ट्रैक्टर और कार में टक्कर हो गई। जिससे ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम सुरेंद्र राय था, जो नोखा के रहने वाले थे। बताया जाता है कि आज सुबह-सुबह ट्रैक्टर लेकर ईंट लेने ईंट भट्ठा जा रहे थे। इसी दौरान पेनार के पास एक कार और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई।

जिस कारण ट्रैक्टर पर सवार सुरेंद्र राय ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। उनकी उम्र लगभग 42 साल थी। इस घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरेंद्र राय के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : चौकीदार के पुत्र की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में की गई घटना…

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Ranchi Holding Tax 2026: 30 जून तक 10% Discount का आखिरी...

रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स पर 30 जून तक 10% छूट का मौका दिया है। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और सशस्त्र बलों से जुड़े...

Jharkhand Voter List Update 2026: 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO,...

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 जून से बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरेंगे। अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को...

Motihari Weather Today: बिहार में रातोंरात बदला मौसम, मोतिहारी की बारिश...

Motihari Weather Today: मौसम विभाग ने पहले ही बिहार के कई ज़िलों में अगले तीन घंटों में बारिश का अनुमान लगाया था। यह अनुमान...