ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

मुंगेर : मुंगेर जिले के हेमजापुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक मजदूर की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों द्वारा उसे सदर अस्पताल मुंगेर लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LN Mishra 1 22Scope News

वेंकटेश कुमार RPM ईंट भट्टा में मजदूरी करता था

दरअसल, हेमजापुर थाना क्षेत्र के गोपाल यादव का 22 वर्षीय पुत्र वेंकटेश कुमार आरपीएम ईंट भट्टा में मजदूरी करता था। अन्य दिनों की तरह ही वह बुधवार की सुबह भट्टे के ट्रैक्टर में ईंट लोड कर हेमजापुर गया था। ईंट उतार कर वह जब वापस उसी ट्रैक्टर से हो रहा था तभी वह ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। ट्रैक्टर का चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी देखें :

ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर हो गया फरार 

वहीं घटना होते हीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह आनन- फानन मे घटनास्थल पर पहुंचकर उसके शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने जान बुझ कर वंकेश को मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़े : बाल श्रम से 8 बच्चों को कराया गया मुक्त

गौतम कुमार झा रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...