Advertisment

कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने सड़क पर उतरी प्रशासनिक टीम

मोतिहारी : बिहार में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. वहीं ओमिक्रॉन का मामला बिहार में बढ़ रहा है. इन सबके बीच लोगों की लापरवाही को देखने को मिल रही है. संक्रमितों के बढ़ते मामले को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन अब सड़क पर उतर गयी है.

सरकार के निर्देश के आलोक में मंगलवार को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए प्रशासनिक टीम सड़क पर उतरी. सदर एसडीओ सुमन सौरभ यादव और डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता सड़क पर उतरे. अधिकारियों ने बिना मॉस्क के घूम रहे लोगों को मॉस्क पहनने की हिदायत दी. साथ ही शहर की सड़कों का अतिक्रमण कर दुकान सजाने वाले दुकानदारों की अधिकारियों ने खैरियत ली.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार के गाइडलाइन आने के बावजूद लोग काफी लापरवाही कर रहे हैं. बाजार में लोगों की भीड़ है और अधिकांश लोग बिना मॉस्क के ही बाजार में घूम रहे हैं. इसके अलावा शहर के सड़कों का अतिक्रमण कर दुकानदार अपनी दुकान सजाये हुए हैं. जिसकी जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ सुमन सौरभ यादव और डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने अभियान चलाया. शहर के जानपुल चौक की ओर से दोनों अधिकारी मीनाबाजार तक पुलिस बल के साथ पैदल आए और सड़क पर दुकान सजाने वालों के सामान को हटाया. साथ ही सड़क पर वाहन पार्किंग करने वालों की भी जमकर क्लास लगाई. बिना मॉस्क के घूम रहे लोगों को भी फटकार लगाई.

रिपोर्ट : बृजेश झा

माइका मजदूरों को 3 महीने तक प्रशासन नहीं करेगी परेशान, जानिए बंधु तिर्की ने क्यों कहा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, दोपहर 3 बजे...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान का रफ्तार बढ़ता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में बड़ा...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में प्रशासनिक कामकाज को ज़्यादा व्यवस्थित और असरदार बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की...

4 बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग...

गयाजी : गयाजी में एक व्यक्ति राजदेव भारती की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार बच्चों की मां ने अपनी...