Operation Sindoor: 200 से अधिक उड़ानें रद्द, 18 हवाईअड्डे अस्थायी रूप से बंद

Operation Sindoor: पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमलों के बाद बुधवार को 200 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं और श्रीनगर, लेह, अमृतसर और चंडीगढ़ सहित कम से कम 18 हवाईअड्डे अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।

Operation Sindoor: नौ आतंकी ठिकाने तबाह

दरअसल, भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद यह कार्रवाई की गई। भारत ने इस अभियान को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है।

Operation Sindoor: इन एयरपोर्ट्स पर उड़ान संचालन स्थगित

वहीं हवाई यातायात पर इसका असर तत्काल और व्यापक रूप से पड़ा। जम्मू, पठानकोट, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर सहित उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों के प्रमुख हवाईअड्डों पर सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच उड़ान संचालन स्थगित कर दिया गया है। एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और कई विदेशी एयरलाइनों ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं।

इंडिगो ने अकेले ही करीब 165 उड़ानें रद्द की हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आने-जाने वाली 35 उड़ानें आधी रात से सुबह के बीच रद्द कर दी गईं, जिनमें 23 घरेलू प्रस्थान, आठ आगमन और चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। अमेरिकन एयरलाइंस और अन्य वैश्विक वाहकों ने भी अपनी सेवाएं वापस ले ली हैं।

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img