Operation Sindoor की सफलता पर पूरे राज्य में जश्न, लोगों ने सेना का जताया आभार…

बिहार: Operation Sindoor- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था और लोग केंद्र की सरकार से पाकिस्तान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मंगलवार की देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया जिसमें कई आतंकी की मौत हो गई। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में यह एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर के तहत किया। Operation Sindoor की सफलता के बाद अब पूरे देश में हर्ष का माहौल है।

लोग केंद्र सरकार की कार्रवाई की लगातार सराहना कर रहे हैं और आतंकी की फसल बोने वाले पाकिस्तान को उसकी औकात बता रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के कई जिलों में भी भाजपा कार्यकर्त्ता समेत आमजनों ने ख़ुशी मनाई। सुपौल के स्टेशन चौक पर बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में आतिशबाजी कर Operation Sindoor की सफलता पर जश्न मनाया या। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के साहसिक कदम को हम सभी देशवासी सलाम करते हैं।

Operation Sindoor

Operation Sindoor पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर विजय शंकर चौधरी जी ने कहा कि भारत द्वारा Operation Sindoor के तहत पाकिस्तान की आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में राष्ट्रभक्ति का माहौल है।

यह भी पढ़ें – Bihar ने हमेशा देश को दिखाई है नई दिशा, दिल्ली BJP प्रवक्ता ने कहा…

वहीं सासाराम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हर्ष व्यक्त किया। इसके साथ ही औरंगाबाद में Operation Sindoor की सफलता पर हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में आभार यात्रा निकाली गई। इस दौरान आभार यात्रा में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय सेना का आभार जताया।

नेताओं ने कहा कि पाकिस्तानियों को भारतीय सेना का शुक्रगुजार होना चाहिए कि उसने सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। किसी निर्दोष या सेना को नहीं मारा है। आतंकियों को ललकारते हुए कहा कि अभी तो भारतीय सेना ने एक झलक दिखाई है और घर में घुसकर मारा है। आगे एक एक आतंकियों को चुन चुनकर मारेगी। आतंकी संगठनों के सारे आका अब अपने ठिकानों के साथ जमींदोज होने को तैयार हो जाओ। भारत ने बहुत सह है अब शांति नहीं क्रांति की भाषा समझाने के लिए आगे बढ़ चुकी है।

यह भी पढ़ें – Operation Sindoor की सफलता पर महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, कहा…

नालंदा के बिहारशरीफ में स्थित शर्म कल्याण मैदान में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारों के साथ जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई और आतिशबाजी की। इसके साथ  ही नवादा और अररिया के फारबिसगंज में भी लोगों ने Operation Sindoor की सफलता पर जम कर जश्न मनाया और भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अब शब्द नहीं, शौर्य बोलेगा, बिहार BJP अध्यक्ष ने कहा ‘मिल गया उजड़ी मांग की सिंदूर का जवाब…

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...