तीनों सेना प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंचे, पाकिस्तान को करारा जवाब देने की रणनीति पर हो रही उच्च स्तरीय बैठक

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव के बीच आज सुबह तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंच गए हैं। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह और नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार साउथ ब्लॉक में मौजूद हैं। थोड़ी देर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय बैठक होने जा रही है, जिसमें सीमा पर सेना की तैयारियों और पाकिस्तान को दिए जा रहे जवाब की समीक्षा की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह 10:30 बजे विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह बैठक संभावित है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही साउथ ब्लॉक पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी हिस्सा लेंगे।

बीते दिन भी इसी तरह की अहम बैठक हुई थी, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने रक्षा मंत्री को सीमा की स्थिति और सेना की तैयारियों की जानकारी दी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर देर शाम एक और उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें पाकिस्तान की ओर से हो रहे ड्रोन हमलों, आर्टिलरी फायर और मिसाइल अटैक की साजिशों को लेकर रणनीति तय की गई थी।

खुफिया एजेंसियों के इनपुट के अनुसार, पाकिस्तान ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर के पार ड्रोन ऑपरेशन के लिए हब तैयार किए हैं, जिनमें तुर्किए से खरीदे गए ड्रोन शामिल हैं। हालांकि भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियों की सतर्कता के चलते अब तक हर एक प्रयास का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। सीमा पर भारत पूरी तैयारी के साथ तैनात है और पाकिस्तान की हर नापाक हरकत को उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है।

भारतीय सेना के सूत्रों का दावा है कि सरहद पर पाकिस्तान की हर चाल नाकाम की जा रही है। ड्रोन हमले हों या आर्टिलरी फायर, भारत की सेनाएं पूरी मजबूती से मोर्चा संभाले हुए हैं और हर हमले को समय रहते नष्ट कर रही हैं। आज की बैठक में इन सभी विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी और प्रधानमंत्री को भी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

भारत की रणनीति इस वक्त पूरी तरह स्पष्ट है—हर मोर्चे पर पाकिस्तान को करारा जवाब देना, लेकिन सोच-समझ कर, योजना के तहत। वहीं पाकिस्तान लगातार भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसे अपने ही जाल में उलझना पड़ रहा है।


Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...