एक बार फिर सोनू सूद ने दिखलाई दरियादिली, आशीष कुमार साव का इलाज के लिए बढ़ाया हाथ

Koderma– बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद एक बार फिर कोडरमा के आशीष के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं.

दरअसल कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड के आशीष कुमार साव का एक्सीडेंट हो गया था. जिसके बाद से वह 20 दिनों से कोमा में है, रांची के सैंड फोर्ड अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है.  इलाज में बढ़ रहे खर्च और आर्थिक दबाव को कम करने के लिए इलाके के मुखिया पुखराज गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से आशीष के लिए मदद की अपील की. धीरे-धीरे आशीष के इलाज के खर्च की बात बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को पता चलाी, जिसके बाद कोडरमा के एक सामाजिक कार्यकर्ता अकील अंसारी ने सोनू सूद को ट्वीट कर आशीष की बीमारी पर होने वाले खर्च और उसकी बीमारी से जुड़े कागजात सोनू सूद को भेजा. जिसके बाद एक दिन के अंदर सोनू सूद के द्वारा 20 हजार रुपए की मदद  की राशि सेंड फोर्ड अस्पताल को भेज दी गई.

बहरहाल सोनू सूद से आशीष के लिए मिली आर्थिक मदद को इलाके के मुखिया पुखराज गुप्ता एक बहुत बड़ा सहयोग मान रहे हैं और सोनू सूद को गरीबों का मसीहा बता रहे हैं. वही सामाजिक कार्यकर्ता अकील अंसारी ने कहा कि कोरोना काल में भी सोनू सूद ने हजारों परिवारों की मदद की थी और इस आर्थिक मदद के जरिए आशीष की जिंदगी बचाने में सोनू सूद ने सहयोग देकर रियल हीरो होने का परिचय दिया है, जो हमेशा गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़ा रहता है.

रिपोर्ट- कुमार अमित

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...