सोनू की मदद के लिए आगे आए अभिनेता सोनू सूद

बिहटा के IDEAL INTERNATIONAL PUBLIC SCHOOL में कराया एडमीशन

नालंदा : बिहार के नालंदा के रहने वाले सोनू की मदद के लिए अब बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद आगे

आ गए हैं. उन्होंने सोनू का एडमीशन आइडियल इंटरनेशन पब्लिक स्कूल बिहटा में कराया है,

जो पटना से कुछ ही दूरी पर स्थित है.

आपको याद होगा कि इस 11 साल के सोनू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के

सामने बेबाक अंदाज में बातचीत की थी.

उन्होंने अपनी शिक्षा को लेकर सीएम नीतीश के आगे झोली फैलाई थी

और कहा था कि मेरे पिता जी शराब पीने में पैसे ख़त्म कर देते हैं.

मेरे पास पढ़ने लिखने की व्यवस्था नहीं है. मैं बड़ा होकर आईएएस बनना चाहता हूं, लेकिन सरकारी स्कूल में पढ़ाया नहीं जाता है.

सोनू सूद ने किया ट्वीट

सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है, सोनू ने सोनू की सुन ली भाई, स्कूल का बस्ता बांधिए, आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गयी है. IDEAL INTERNATIONAL PUBLIC SCHOOL BIHTA (PATNA)

tweet 22Scope News

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “सोनू ने सोनू की सुन ली भाई. स्कूल का बस्ता बांधिए. आपकी पूरी शिक्षा और हॉस्टल की व्यवस्था हो गयी है. इसके साथ सोनू सूद ने स्कूल के नाम का भी जिक्र किया है. इस स्कूल में हॉस्टल की भी व्यवस्था है जहां सोनू आराम से रहकर पढ़ाई कर सकेगा.

पप्पू यादव ने दी 50 हजार की आर्थिक मदद

बुधवार को पूर्व सांसद और जाप के अध्यक्ष पप्पू यादव गांव में बैठक करने पहुंचे. उन्होंने सोनू की 50 हजार रुपये से मदद की. उन्होंने कहा कि वह सोनू को आईएएस बनने तक पढ़ाएंगे. सोनू ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी इच्छा जाहिर कर अन्य मेधावी बच्चों के लिए मिसाल कायम की है. इससे पहले राज्यसभा सांसद सुशील मोदी सोनू से मिलने पहुंचे थे और नवोदय विद्यालय में दाखिला लेने की बात कही थी. साथ ही हर महीने दो हजार मदद की पेशकश भी की. पप्पू यादव ने सुशील मोदी की इस पहल पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पटना में बाढ़ के दौरान अपने गार्ड को छोड़कर भाग गया, वह किसी और की मदद के लिए क्या करेगा.

रिपोर्ट: शक्ति

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...