India-Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन! जम्मू दिखे संदिग्ध ड्रोन, अमृतसर में ब्लैकआउट

India-Pakistan Ceasefire: भारत पाकिस्तान में युद्धविराम होने के बाद भी एक बार फिर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन करने की सूचना मिल रही है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के सांबा के पास कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। इस पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं अमृतसर में ब्लैकआउट किया गया है। जानकारी के अनुसार, अमृतसर में सोमवार रात सायरन बजा। डीसी अमृतसर की तरफ से बयान जारी किया गया कि हम सतर्क हैं और ब्लैकआउट शुरू कर रहे हैं।

वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के बाद आज पीएम मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लेकर दुनिया को संदेश देते हुए कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बताना चाहता हूं कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत होगी तो वो सिर्फ आतंकवाद और POK पर होगी।

India-Pakistan Ceasefire: ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते’

इस दौरान पीएम मोदी ने सीमा पार आतंकवाद पर भारत के दृढ़ रुख को दोहराते हुए कहा कि “आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते।” पीएम मोदी ने कहा, “आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।” उन्होंने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बताना चाहता हूं कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत होगी तो वो सिर्फ आतंकवाद और POK पर होगी।

India-Pakistan Ceasefire: सुरक्षाबलों को खुली छूट दी

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है और न्याय की प्रतिज्ञा है। उन्होंने कहा, “हमने आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों को खुली छूट दी। आज सभी आतंकी शिविरों को हमारी बेटियों और बहनों से ‘सिंदूर’ मिटाने का नतीजा समझ में आ गया है।”

India-Pakistan Ceasefire: युद्धविराम पर दोनों देश सहमत

बता दें कि, भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से शनिवार को युद्धविराम पर सहमत हो गए थे। इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी। हालांकि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते पर सहमति बनने के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने जम्मू समेत कई सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी और ड्रोन्स से हमला किया था।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...