Advertisement
Advertisement

India-Pakistan Ceasefire: देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों को दी खुली छूट’

India-Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम के बाद आज पीएम मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है और न्याय की प्रतिज्ञा है। उन्होंने कहा, “हमने आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दी। आज सभी आतंकी शिविरों को हमारी बेटियों और बहनों से ‘सिंदूर’ मिटाने का नतीजा समझ में आ गया है।”

India-Pakistan Ceasefire: हमारे सभी सैन्य अड्डे एक्टिव

वहीं आज ही आज इंडियन आर्मी के तीनों सेना प्रमुखों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारत पाकिस्तान के बीच बनी मौजूदा स्थिति पर जानकारी देने के लिए प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान एयर मार्शल एके ने भारती कहा कि हमारे सभी सैन्य अड्डे, उपकरण चालू हैं, जरूरत पड़ने पर अगले मिशन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हमारे सभी सैन्य अड्डे और उपकरण अलर्ट पर हैं।” उन्होंने कहा कि यदि स्थिति उत्पन्न होती है तो भारत अपनी इच्छानुसार हमला कर सकता है। उन्होंने कहा, “स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली, आकाश प्रणाली का शानदार प्रदर्शन रहा है।

India-Pakistan Ceasefire: लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा

वहीं लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि पिछले कुछ सालों में आतंकवादियों का चरित्र बदल गया है। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सालों में आतंकवादी गतिविधियों का चरित्र बदल गया है। निर्दोष नागरिकों पर हमले हो रहे थे… ‘पहलगाम तक पाप का यह घड़ा भर चुका था’।”

भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से शनिवार को युद्धविराम पर सहमत हो गए थे। इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी। हालांकि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम समझौते पर सहमति बनने के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने जम्मू समेत कई सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी और ड्रोन्स से हमला किया था।

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...