आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा 61 कछुआ

गया : ऋषिकेश-हावड़ा योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन से आरपीएफ की टीम ने लावारिस स्थिति में 4 बैग से 61 जीवित कछुआ को बरामद किया है. जिसे आरपीएफ के द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दी गई है. हालांकि इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. दरअसल आपको बता दें कि ऋषिकेश हावड़ा योग नगरी एक्सप्रेस जैसे ही गया, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 पर पहुंची. जिसके बाद आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन में जांच कर रही थी. उसी दौरान ट्रेन के कोच संख्या D-2 के 4 सीटों के नीचे छुपा कर बैग रखे हुए था. जब बैग के बारे में किसी से जानकारी लिया गया तो किसी ने भी बैंग के बारे में नहीं बताया, जिसके बाद आरपीएफ के जवानों ने बैग की तलाशी ली गई तो सभी बैगों में जीवित कछुआ दिखाई दिया. जिसके बाद जवानों ने कछुआ को आरपीएफ़ थाना लाई, जब इसकी जांच की गई तो इसमें एक 61 कछुआ पाया गया, जो सभी जीवित थे. वहीं कागजी कार्रवाई के बाद आरपीएफ के थाना प्रभारी के द्वारा वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई. जिसके बाद वन विभाग को जीवित कछुआ सौंप दिया गया, वहीं इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ रेल थाना में मामला दर्ज कराया गया.

रिपोर्ट : राममूर्ती पाठक

Gaya- स्टेशन पर यात्रियों को होगा एयरपोर्ट का एहसास, पूर्व मध्य रेल के 12 स्टेशन बनेंगे विश्वस्तरीय

रेलवे स्टेशन से जख्मी हालत में मिला एक व्यक्ति, सदर अस्पताल में भर्ती

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...