Advertisment

“ऑपरेशन विलेप” इन एक्शन: नेताजी एक्सप्रेस से 76 जिंदा कछुआ बरामद, वन विभाग को सौंपा गया

ऑपरेशन विलेप’ इन एक्शन: नेताजी एक्सप्रेस से 76 जिंदा कछुआ बरामद, वन विभाग को सौंपा गया 

गयाजी : पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ किया। ‘ऑपरेशन विलेप’ के तहत की गई कार्रवाई में नेताजी एक्सप्रेस के जनरल कोच से 76 जिंदा कछुआ बरामद किए गए। सभी कछुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजाति के हैं। अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये आंकी गई है।

gaya 2 22Scope News

संदिग्ध अवस्था में मिले चार पिठू बैग और एक झोला

बताया गया कि रेलवे के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट गया की टीम स्टेशन परिसर में अपराध निगरानी व धड़ – पकड़ के लिए गश्त कर रही थी। निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, सहायक उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, शशि शेखर, देवेंद्र प्रसाद, अनिल प्रसाद, आरक्षी विपिन कुमार, प्रधान आरक्षी महेश ठाकुर, उप निरीक्षक मुकेश कुमार सहित सीपीडीएस टीम प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर संयुक्त गश्त में कर रही थी।

इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर खड़ी गाड़ी संख्या 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस के जनरल कोच की चेकिंग की गई। टीम को कोच के भीतर चार पिठू बैग और एक झोला संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर सभी बैग और झोले से कुल 76 जिंदा कछुआ पाए गए। आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई लेकिन किसी ने बैग और झोले पर दावा नहीं किया। न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए कछुओं को तत्काल कब्जे में लिया गया और आरपीएफ पोस्ट गया लाया गया। इसके बाद गयाजी वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की ओर से रेंज अधिकारी आरती कुमारी के प्रतिनिधि सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी कछुआ सही-सलामत अग्रिम कार्रवाई के लिए वन विभाग को सुपुर्द कर दिए गए।

तस्करों के खिलाफ जारी रहेंगे रेल पुलिस का अभियान

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण के प्रति भी पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। तस्करी के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि रेलवे के रास्ते वन्यजीवों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा और कसा जाएगा।

ये भी पढ़े :  Big Breaking : बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष बने संजय सरावगी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...

Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दर्ज विवरण में सुधार करने वाले...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Reliance Scholarship...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27, मुंबई: हायर एजुकेशन (उच्च शिक्षा) ले रहे छात्रों के लिए रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो गए...