रांची:JAC द्वारा आयोजित 9वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम बुधवार को चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदा द्वारा जारी किया गया। इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.695% रहा, जो पिछले वर्ष के 98.40% की तुलना में अधिक है। विद्यार्थी JAC की आधिकारिक वेबसाइट https://jacresults.com पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस बार परीक्षा में कुल 477237 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 471428 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 465277 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। वहीं 6056 विद्यार्थी असफल रहे हैं।
लड़कियों का शानदार प्रदर्शन
इस बार भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।
छात्र: 223283 शामिल हुए, 221150 पास हुए।
छात्राएं: 248145 शामिल हुईं, 245127 पास हुईं।
रांची जिले का प्रदर्शन सराहनीय
राज्य की राजधानी रांची जिले का प्रदर्शन इस वर्ष उल्लेखनीय रहा है।
पिछले साल की तुलना में इस बार का रिजल्ट बेहतर रहा है।
पिछले वर्ष सफलता दर थी 98.639%।
इस वर्ष बढ़कर हो गई 99.063%।
रांची से 36642 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 36299 छात्र सफल हुए।
परीक्षा प्रारूप व विषय
JAC द्वारा 9वीं की परीक्षा 11 और 12 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी। सभी विषयों में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में छात्रों को 5 अनिवार्य विषयों – भाषा-1, भाषा-2, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान – में शामिल होना अनिवार्य था।
झारखंड में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के संकेत इस परीक्षा परिणाम से मिल रहे हैं। राज्यभर में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन ने नई उम्मीदें जगाई हैं, वहीं बालिकाओं का निरंतर अच्छा प्रदर्शन भी सकारात्मक संकेत है।


















