किसान विरोधी है हेमंत सरकार, केंद्र को कर रही बदनाम- पूर्व कृषि मंत्री

रांची : वर्तमान सरकार किसान विरोधी है. बड़े-बड़े डींग हांक रही है, जबकि जमीनी हकीकत शून्य है. उक्त बातें बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पूर्व कृषि मंत्री व बीजेपी विधायक रणधीर सिंह ने कही.

बीजेपी विधायक रणधीर सिंह ने हेमंत सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कृषि विभाग की विफलताओं को गिनाया. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ़ बड़े-बड़े डींग हांक रही है जबकि जमीनी हक़ीक़त शून्य है. ये सरकार किसान विरोधी सरकार है. राज्य सरकार और क़ेंद्र की योजना में अब तक कई योजनाओं में बजट के राशि का शून्य प्रतिशत भी खर्च नहीं किये हैं.

बीजेपी विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि किसानों की ऋण माफी की घोषणा अब बंद होने के कगार पर है. दो लाख तक के ऋण की माफी 11 लाख किसानों के लिए घोषणा की गई थी. लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने सिर्फ़ 4 लाख किसानों के ऋण सिर्फ़ 50 हज़ार रुपए मांफ किये. बांकि बचे किसानों के नाम ही लिस्ट से ग़ायब के दिए. पैसों की कमी का रोना रोने वाली ये सरकार अपने बजट के पैसे और क़ेंद्र के द्वारा दिए गए पैसों को खर्च नहीं कर पा रही है. सिर्फ़ क़ेंद्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश ये सरकार कर रही है. पुरानी योजनाओं को नए नाम देकर ये सरकार काम कर रही है. रणधीर सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार के राज में लूट-खसोट चरम पर है. पशुपालन सहकारिता विभाग में मंत्री का कोई पकड़ नहीं है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

चिंतन शिविर से बाहर निकलते ही कांग्रेसियों में हेमंत सरकार का कसीदा पढ़ने की होड़  

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...