समुदाय को TB मुक्त बनाने को लेकर लोगों को किया जा रहा है जागरूक

लखीसराय : लखीसराय जिले में टीबी जैसे संक्रमण वाली बीमारी से उन्मुलन के लिए सिर्फ वरीय पदाधिकारी ही नहीं बल्कि आशा कार्यकर्त्ता भी पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं। आज हम एक ऐसे ही आशा कार्यकर्त्ता के बारे में बात कर रहे हैं जो एक-दो नहीं बल्कि 50 लोगों को टीबी जैसे बीमारी से इलाज के द्वारा निजात दिलवा चुकी है और आज भी इस दिशा में कार्य कर रही है। इस आशा कार्यकर्त्ता का नाम पप्पी कुमारी है जो लखीसराय जिले के सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पत्नेर हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र पर कार्य कर रही है।

Goal 22Scope News

समुदाय को TB मुक्त बनना उनकी दृढ संकल्प है – आशा पप्पी कुमारी

आशा कार्यकर्त्ता पप्पी कुमारी अपने क्षेत्र में गृह भ्रमण कर समुदाय को अन्य बीमारी के साथ-साथ मुख्य रूप से टीबी से बचाव के लिए जागरूक करती रहती हैं। अगर भ्रमण के दौरान उन्हें कोई संदिग्ध दिखता है तो उसे जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाती हैं। जांच के बाद अगर उस व्यक्ति में टीबी के लक्ष्ण पाए जाते हैं तो फिर उसे इस बीमारी से निजात पाने हेतु दवा भी दिलने में मदद करती हैं। साथ ही उस मरीज को नियमित जांच के लिए भी केंद्र तक लेकर जाती हैं। पतनेर हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र पर भी इलाज के लिए आए हुए किसी मरीज में उन्हें टीबी बीमारी के लक्षण दिखाई पड़ती है तो उसे भी वो जांच के साथ इलाज में पूरी मदद करती है। इस संबंध में आशा पप्पी कुमारी कहती हैं कि समुदाय को टीबी मुक्त बनना उनकी दृढ संकल्प है।

यह भी पढ़े : 205वां अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन…

यह भी देखें :

विश्वनाथ गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img