Rahul Gandhi नाटक करने में काफी तेज हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा ‘बेहतर होता अगर वे…’

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों के केंद्रीय नेता लगातार बिहार दौरा कर रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सह कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले पांच महीने में चौथी बार बिहार दौरा पर पहुंचे थे। राहुल गांधी के बिहार दौरा को लेकर एनडीए के नेता लगातार कहते दिखाई दे रहे हैं कि उनके बिहार दौरा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। राहुल गांधी की पार्टी की नैया बिहार में डूब चुकी है, जिसे वह दुबारा जमीन पर लाना चाहते हैं लेकिन वह इसमें सफल नहीं होने वाले हैं। Rahul Gandhi Rahul Gandhi Rahul Gandhi Rahul Gandhi

गुरुवार को राहुल गांधी ने राजधानी पटना में एक तरफ जहां फूले फिल्म देखी तो दूसरी तरफ दरभंगा में दलित छात्रों से संवाद करने पहुंचे थे लेकिन प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने की वजह से वे दलित छात्रावास नहीं जा सके। राहुल गांधी के बिहार दौरा को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी नाटक करने में काफी तेज हैं। मैं उनसे कहता हूं कि अब आप विपक्ष के नेता हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता का दर्जा कैबिनेट रैंक का दर्जा होता है तो थोड़ी सी जिम्मेदारी भी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी पर Darbhanga में मामला दर्ज, लगा ये आरोप…

राहुल गांधी आज बिहार आये बेहतर होता कि वे पहलगाम हमला में पीड़ित परिवार के घर जा कर उनके आंसू पोछते। उनके साथ खड़े होते और अस्पताल में जा कर घायलों से मिलते। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादी और नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को काफी नुकसान पहुँचाया लेकिन अब सुरक्षाबलों की जीत हो गई है। राहुल गांधी वहां सैनिकों से मिलने पहुंच जाते लेकिन राहुल गांधी तो राहुल गांधी हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Patna: प्रशासन ने रोका लेकिन हमारा काम हो गया, पटना से लौटते वक्त राहुल गांधी ने कहा…

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...