Bihar की सरकार दलित विरोधी है, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा…

पटना: गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने एक दिवसीय बिहार दौरे पर आये थे।‌ राहुल गांधी बिहार के दरभंगा में दलित छात्रों से मुलाकात कर शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे लेकिन प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने की वजह से उनका यह कार्यक्रम नहीं हो पाया।‌ प्रशासन ने राहुल गांधी को जब अंबेडकर छात्रावास जाने से रोक दिया तो फिर वे सड़क पर ही छात्रों को संबोधित करने लगे और फिर वापस पटना लौट आये।‌ राहुल गांधी के खिलाफ दरभंगा में दो FIR भी दर्ज किया गया है।‌ Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar 

राहुल गांधी समेत 20 नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों पर दर्ज FIR में धारा 163 के उल्लंघन और शांति भंग का आरोप है।‌ मामले को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेसवार्ता की।‌ प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हमलोगों ने पहले ही जिला प्रशासन को राहुल गांधी के कार्यक्रम से अवगत करवा दिया था।‌ अचानक सूचना आई कि जिला प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है।‌ राहुल गांधी जब दरभंगा पहुंचे तो उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई सहयोग नहीं मिला मजबूरन हमलोगों को पैदल चलना पड़ा।‌

यह भी पढ़ें – Patna Airport का नया टर्मिनल भवन बन कर लगभग तैयार, PM कर सकते हैं उद्घाटन 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार की सरकार दलित विरोधी है।‌ हमलोग अगर संयम से काम नहीं लेते तो बातें कुछ और भी हो सकती थी।‌ यह सरकार जय भीम के नारे से घबरा गई है, यह सरकार राहुल गांधी से घबराई हुई है इसलिए राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति साजिश के तहत नहीं दी गई।‌ उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के बावजूद हमारे नेता ने छात्रों के साथ संवाद किया और उनसे वादा भी किया कि राज्य में हमारी सरकार आने पर उन्हें सरकार की कई योजनाएं दी जाएँगी।‌

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    ये लुटेरी Police है, रात में युवक से दारोगा ने छीन लिए थे रूपये और अब तीन सहयोगियों के साथ गये जेल

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...