गन्ना यंत्रीकरण योजना का लाभ उठा रहे किसान, 361 ने खरीदे यंत्र

पटना : गन्ना यंत्रिकरण योजना के तहत जारी परमिट के आधार पर राज्य के 361 किसानों ने विभिन्न प्रकार के यंत्रों की खरीद की है। इसको देखते हुए गन्ना उद्योग विभाग ने परमिट पर यंत्र खरीदने के लिए 19 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित किया है। राज्य सरकार ने गन्ना किसानों को अनुदान पर यंत्र मुहैया कराने के लिए गन्ना यंत्रीकरण योजना शुरू किया है, जिसमें खेत की तैयारी से लेकर फसल की कटाई तक के लिए आधुनिक गन्ना यंत्र अनुदानित दर पर उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। इस योजना के तहत गन्ना किसानों को 50 से 60 फीसदी तक अनुदान दिया जाता है।

अनुदान पर गन्ना यंत्र खरीदने की डेडलाइन नजदीक

बताया जाता है कि पांचवे रेंडमाइजेशन के तहत राज्य के 466 गन्ना किसानों का चयन किया गया था और उन्हें यंत्र खरीदने के लिए विभाग ने परमिट दिया है। इस परमिट पर राज्य के 361 किसानों ने विभिन्न प्रकार के गन्ना यंत्रों की खरीद किए हैं। शेष बचे किसानों के लिए गन्ना उद्योग विभाग ने परमिट के आधार पर यंत्र खरीदने के लिए 19 मार्च अंतिम तिथि निर्धारित किया है। इसके बाद यह परमिट स्वतः निरस्त हो जाएगी। विभाग ने कहा है कि स्वीकृति पत्र के आधार पर चयनित किसान सुमेक पोर्टल पर सुचीबद्ध यंत्र विक्रेताओं को पूरी राशि का भुगतान कर यंत्र क्रय कर सकते हैं। खरीदे गए यंत्रों की जांच के बाद अनुदान की राशि संबंधित गन्ना किसानों के बैंक खाता में भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : 4 जिलों में बन रहे बहुउद्देशीय केंद्र, जनजातीय समुदाय को मिलेगा नया आधार

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...