गला रेतकर महिला की हत्या, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह: जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया पंचायत स्थित कजरो गांव में एक महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कजरो निवासी आसमा खातून (उम्र 31 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके से सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह आसमा खातून के मायके वालों को उसकी मौत की सूचना मिली। जब वे लोग कजरो गांव पहुंचे, तो देखा कि आसमा का गला चाकू से कटा हुआ था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

बताया गया कि आसमा खातून की शादी लगभग 15 साल पहले मकसूद अंसारी से हुई थी और उसके बच्चे भी हैं। परिजनों का आरोप है कि ससुराल के लोग और उसका पति उसे बार-बार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...