मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी की पुण्यतिथि पर भावभीनी दी श्रद्धांजलि, पुत्र निशांत भी रहे मौजूद

नालंदा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग जाकर स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग से अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचकर अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी एवं अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के सुपुत्र निशांत कुमार और बड़े भाई सतीश कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Goal 3 22Scope News

CM कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गांव के देवी मंदिर में राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गांव के देवी मंदिर में राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक जितेंद्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, पूर्व विधायक ई. सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी देखें :

निशांत ने स्मृति वाटिका में पुष्प अर्पित करने के बाद कल्याण बीघा में आयोजित महिला क्रिकेट मैच का किया उद्घाटन

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार ने स्मृति वाटिका में पुष्प अर्पित करने के बाद कल्याण बीघा में आयोजित महिला क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। निशांत कुमार ने महिला क्रिकेटरों से मुलाकात कर उनके हौसले को बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं जदयू समर्थकों ने इस दौरान बिहार का भविष्य कैसा हो निशांत कुमार जैसा होकर नारेबाजी भी की।

Nishant Kumar 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पूर्व Deputy CM की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा राजकीय समारोह, CM ने…

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...