जान मारने की धमकी दे कर अपराधियों ने Auto चालक से की लूटपाट, 6 घंटे में ही पुलिस ने…

कैमूर: कैमूर की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लूटकांड का महज 6 घंटे में उद्भेदन करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद किया है। मामले को लेकर कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि शनिवार को दो अपराधियों ने पीला एक ऑटो चालक से किराया पर चलने की बात कह चला और दतिया के समीप ले जा कर हथियार के बल पर लूटपाट की। अपराधियों ने ऑटो चालक से करीब 15 हजार रूपये लूट लिए और 3500 रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा कर भाग निकले। Auto Auto Auto Auto 

LN Mishra 1 22Scope News

घटना की सूचना पीड़ित ने स्थानीय थाना की पुलिस को दी। भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार एवं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छानबीन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने पुलिस पूछताछ में लूटपाट में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

यह भी पढ़ें – CM के गांव में PK को नहीं मिली एंट्री, जिला प्रशासन ने कहा ‘अनुमति सिर्फ…’

घटना के संबंध में गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पटेल चौक से दतिया गांवव जाने के लिए ऑटो रिज़र्व किया और नवनिर्मित बाईपास के समीप चालक के पीठ पर चाकू से हमला करते हुए जान मारने की धमकी दे कर 15 हजार रूपये नकद और फ़ोन पे से 3500 रूपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी पहचान भभुआ के महेसुआ गांव निवासी अभ्यास पटेल और देवरजी खुर्द गांव निवासी इन्द्रजीत पटेल के रूप में बताया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- Tejashwi ने केंद्र सरकार के इस कदम का किया स्वागत, RCP Singh के जन सुराज में शामिल होने पर कहा…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...