CM के गांव में PK को नहीं मिली एंट्री, जिला प्रशासन ने कहा ‘अनुमति सिर्फ…’

नालंदा: रविवार को प्रशांत किशोर बिहार सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हस्ताक्षर योजना की शुरुआत करने के लिए CM नीतीश कुमार के गांव पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें गांव के अंदर जाने से रोक दिया। प्रशांत किशोर के आगमन की सूचना पर गांव के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव में प्रशांत किशोर को एंट्री नहीं दिए जाने पर प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बिहार की सरकार जन सुराज की नीतियों से डरी हुई है इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री के गांव में जाने नहीं दे रही है। CM  CM CM CM CM CM

प्रशांत किशोर ने स्थानीय प्रशासन पर भी सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। अब इस मामले में नालंदा जिला प्रशासन ने भी अपनी बात सामने रखी है। नालंदा के जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को नालंदा में जन सुराज के कार्यक्रम के लिए सिर्फ बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में अनुमति ली गई थी।

यह भी पढ़ें – Tejashwi ने केंद्र सरकार के इस कदम का किया स्वागत, RCP Singh के जन सुराज में शामिल होने पर कहा…

मामले की जानकारी देते हुए बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जन सुराज की तरफ से वीरमणि कुमार ने बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन दिया था। उनके आवेदन पर स्थानीय थाना की अनुशंसा पर सशर्त अनुमति दी गई थी। जन सुराज की तरफ से दी गई पूर्व सूचना और स्थानीय प्रशासन की तरफ से दी गई अनुमति के अनुसार जन सुराज पार्टी का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है बल्कि अनुमति प्राप्त स्थल से अन्यत्र कहीं और सभा और अपने अभियान करने की कोशिश की गई है।

LN Mishra 1 22Scope News

इन्होने स्वयं अपने द्वारा दिए गए आवेदन का पालन नहीं किया। स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने विधि व्यवस्था संधारण हेतु त्वरित कार्रवाई की है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि एक निश्चित जगह पर कार्यक्रम की अनुमति होने के बावजूद अन्यत्र इस तरह कार्यक्रम करने की कोशिश करना यह दर्शाता है कि ऐसा विधि व्यवस्था खराब करने की मंशा से किया गया है। अब इस मामले में जिला प्रशासन जांच कर रही है और गड़बड़ी फ़ैलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    इन MPs ने संसद में किया बेहतर प्रदर्शन, अब संसद रत्न पुरस्कार से किये जायेंगे सम्मानित

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...