Kolebira: सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

Kolebira: कोलेबिरा गांगुटोली मुख्य मार्ग पर कोलेबिरा साप्ताहिक बाजार के दौरान अंग्रेजी शराब दुकान के समीप सड़क दुर्घटना में तीन युवक की घटनास्थल पर ही मौत और एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Kolebira: हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा प्रखंड के रैंसिया पंचायत के श्री कोंडेकरा गांव के चार युवक कलेश्वर सिंह पिता प्रभु सिंह, विकास चिक बड़ाइक पिता सुरेश बड़ाइक, दीपक तिग्गा पिता जकरियस तिग्गा और रोहित किंडो पिता इरबिन किड़ो चारों युवक मोटरसाइकिल से कोलेबिरा साप्ताहिक बाजार आए थे और लौटने के क्रम में अंग्रेजी शराब दुकान के समीप सड़क किनारे कटहल के पेड़ को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही कलेश्वर सिंह, विकास चिक बड़ाइक, दीपक तिग्गा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Kolebira: घायल सदर अस्पताल के लिए रेफर

वहीं रोहित किंडो गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा टेम्पो से कोलेबिरा सीएचसी लाया गया, जहां घायल युवक का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया गया है। सूचना मिलने पर कोलेबिरा पुलिस प्रशासन तीनों शव और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। इस घटना से श्री कोंडेकरा गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही उनके परिजन और गांव के स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...