पटना : राजधानी पटना सहित बिहार के दूसरे सबसे बड़े नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती दिव्यांग मरीज जो रात के समय गहरी नींद में थे तो उनके पैर की उंगलियों को चूहे ने कुतर दिया। इसी अस्पताल में बीते दिनों एक मृतक की आंख को चूहे ने कुतर दिया था लेकिन किसी पर अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई। इस पर बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर राज्य सरकार व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर कटाक्ष किया है।

CM उम्मीदवार बन इतरा कर घूम रहे अमंगलकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे – तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि अंदरखाने आरएसएस/बीजेपी के सीएम उम्मीदवार बन इतरा कर घूम रहे अमंगलकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने हमारे द्वारा 17 महीने के कार्यकाल में दिन-रात मेहनत कर सुधारी-संवारी गई स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से बदहाल कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग फिर से दुर्गति पथ पर है। जो विभाग अपने अस्पतालों में साफ-सफाई और सुरक्षा तक की व्यवस्था नहीं कर पाता, जहां अच्छा भला आदमी बीमार हो जाए वो मरीजों का क्या इलाज करेगा। अचेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रेजेंटेशन दिखा बता दिया जाएगा कि मरीज की उंगलियां चूहे ने नहीं बल्कि करोड़ों की अत्याधुनिक रोबोटिक मशीन द्वारा उसके ऑपरेशन के जरिए कुतरी गई है। फिर सीएम बोलेंगे कि 2005 से पहले ई सब होता था जी।
यह भी पढ़े : राज्य के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल NMCH में एक बार फिर दिखा चूहों का आतंक
यह भी देखें :
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights







