राज्य के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल NMCH में एक बार फिर दिखा चूहों का आतंक

पटना : राज्य के दूसरे सबसे बड़े नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (NMCH) में एक बार फिर दिखा चूहों का आतंक देखने को मिला है। इलाज करवाने आए मरीज के पैर की उंगलियां कुतर दी है। आठ महीने पहले भी एक शव की आंखें खा गई थीं। पटना सिटी के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर चूहे ने करामात कर दिया है। इस बार एक मरीज के पैर का पांचो अंगुली को कुतर दिया है। मरीज अवधेश कुमार जो नालंदा के रहने वाले हैं, पैर की हड्डी टूटने के कारण इस सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

Goal 5 22Scope News

21 दिन से भर्ती हैं अस्पताल में, पैर के अंगुली को चूहों ने कतर दिया है

पिछले 21 दिन से इस अस्पताल में भर्ती है हड्डी रोग विभाग में शनिवार की रात में इनके पैर के अंगुली को चूहों ने कतर दिया है। इस बात की पुष्टि अस्पताल की अधीक्षिका रश्मि प्रसाद ने भी की है कि इस अस्पताल में चूहे बहुत है। जिसके कारण यह घटना हो गई है। वहीं इससे बड़े नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहले भी एक मरीज की आंख गायब हो चुकी है। उसे समय भी चूहे के द्वारा आंख उतारने का आरोप लगा था। जांच अभी तक चल रहा है संदेह के घेरे में है। चूहे गायब कर देते हैं। इतने बड़े अस्पताल में खूब व्यवस्था का यह आलम देखने को मिल रहा है।

यह भी देखें :

हमने अधिकारियों को आदेश दिया है कि तुरंत जांच की जाए – अधीक्षिका रश्मि प्रसाद

वही अस्पताल की अधिक्षिका ने कहा कि इस बात की जानकारी मुझे प्राप्त हुई है और हमने अधिकारियों को आदेश दिया है कि तुरंत इसकी सुध की जाए। मरीज लोग को भी इस बात का ख्याल रखना होगा कि कहीं झूठे कचरा नहीं फेक जिसकी वजह से चूहे आएंगे। यहां लोग है कि जो खिड़की के जाल लगे रहते हैं उन्हें भी तोड़ तोड़ देते हैं। लोग खाकर झूठे खिड़की के द्वारा फेंकते हैं। जिसके वजह से चूहा अंदर आकर उत्पाद मचाते हैं। इसके लिए हमने अधिकारियों को आदेश दिया है कि जितने भी खिड़की हैं टूटे हुए उनकी जाली को तुरंत लगाया जाए और इसी देखभाल की जाए।

अस्पताल की लापरवाही कोई नहीं – सुपरिंटेंडेंट डॉ. अल्का सिंह

नालंदा मेडिकल हॉस्पिटल में चूहे वाली घटना के बाद हर कोई एक्शन में आ गया है। विपक्ष के नेता भी इस घटना को लेकर तीखा हमला किया है। नालंदा मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉ. अल्का सिंह ने कहा कि यह डायबिटीज के मरीज हैं और इस पर एक्शन लिया जा रहा है। वहीं लापरवाही को लेकर कहा कि अस्पताल की कोई लापरवाही नहीं है। वहीं पूर्व में हुई घटना को लेकर कहा कि उस घटना पर कार्रवाई हो रही है। लापरवाही के नाम सुनते ही सुपरिटेंडेंट अपनी गाड़ी के तरफ भाग निकली।

NMCH 1 22Scope News

यह भी पढ़े : हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जामकर की आगजनी…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Keshalpur Illegal Coal Mining: धनबाद के केशलपुर में अवैध कोयला खनन...

Keshalpur Illegal Coal Mining: जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार को कथित अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा...

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...