JAC 11वीं बोर्ड परीक्षा: फिजिक्स-केमेस्ट्री आसान, अकाउंट्स के ट्रिकी सवालों ने किया कन्फ्यूज

रांची: JAC की 11वीं बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को छात्रों ने परीक्षा को लेकर मिलेजुले अनुभव साझा किए। पहली सिटिंग में साइंस स्ट्रीम के छात्रों ने फिजिक्स और केमेस्ट्री की परीक्षा दी, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों ने अकाउंट्स और बिजनेस स्टडीज (BST) के पेपर दिए। वहीं, दूसरी सिटिंग में आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों ने अपने ऑप्शनल विषयों की परीक्षा दी।

परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले छात्रों ने बताया कि फिजिक्स और केमेस्ट्री दोनों ही विषयों के प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान थे। छात्र-छात्राओं का कहना था कि अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी सिलेबस पर आधारित थे और मॉडल सेट के अभ्यास से काफी मदद मिली। फिजिक्स में न्यूमेरिकल सवाल शामिल थे, जो सरल थे। केमेस्ट्री का पेपर पूरी तरह सिलेबस आधारित था।

कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों ने कहा कि बिजनेस स्टडीज का पेपर अपेक्षाकृत आसान था, लेकिन अकाउंट्स के कुछ सवाल ट्रिकी और थ्योरी बेस्ड थे, जिससे उन्हें हल करने में कठिनाई हुई। छात्रों ने बताया कि अकाउंट्स के पेपर में गहराई से सोचने वाले प्रश्न पूछे गए थे, जिससे यह पेपर तुलनात्मक रूप से कठिन माना गया।

पहली सिटिंग सुबह 10:45 से दोपहर 1:00 बजे तक चली जबकि दूसरी सिटिंग दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई। परीक्षा का माहौल शांतिपूर्ण रहा।

तीसरे दिन यानी गुरुवार को साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों की ऑप्शनल विषयों की परीक्षा होगी। आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र इलेक्टिव लैंग्वेज का पेपर देंगे।


Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...