Nalanda विश्वविद्यालय के नए कुलपति ने संभाला कार्यभार

प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी ने Nalanda विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार संभाला

नालंदा: प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं नीति चिंतक प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी ने बुधवार को नालंदा विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। यह विश्वविद्यालय प्राचीन नालंदा महाविहार की गौरवशाली परंपरा को आधुनिक संदर्भों में पुनर्जीवित करने का एक अंतरराष्ट्रीय प्रयास है। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर अंतरिम कुलपति प्रो अभय के सिंह और फैकल्टी के साथ साथ पीएचडी के छात्रों ने प्रो चतुर्वेदी का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें इस नई भूमिका हेतु शुभकामनाएं दीं। Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda 

इस अवसर पर प्रो चतुर्वेदी ने अनो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वाक्य हमें हमारे शाश्वत मूल्यों से जोड़ता है। नालंदा ने सदैव एक मुक्त और समावेशी बौद्धिक परंपरा का प्रतिनिधित्व किया है, जो वैश्विक दृष्टिकोण और भारतीय विद्वत्ता की समृद्ध विरासत के साथ एक जीवंत संवाद को बढ़ावा देता है। प्रो चतुर्वेदी वर्तमान में रिस, दिल्ली स्थित एक थिंक-टैंक के महानिदेशक का दायित्व भी निभा रहे हैं, डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स, दक्षिण-दक्षिण सहयोग एवं नीति निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ें – BSF की शेरनियों ने चुना था बॉर्डर पर फ्रंट लाइन में रहने का ऑप्शन, बच्चे तक को कर दिया था…

उन्होंने 22 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं, NeST व FIDC जैसे मंचों की स्थापना की है और वैश्विक मंचों पर भारतीय दृष्टिकोण को प्रतिष्ठा दिलाई है। प्रो चतुर्वेदी भारतीय रिजर्व बैंक के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक भी हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की हालिया प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में नालंदा ने एक विशिष्ट शैक्षणिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यहाँ का उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और प्रतिष्ठित शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए बहुआयामी बौद्धिक विकास के अवसर उपलब्ध हैं।

LN Mishra 1 22Scope News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की नालंदा यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा विश्वविद्यालय की भावी दिशा को नई ऊर्जा प्रदान करने वाली रही। यह इस बात का प्रमाण है कि नालंदा की विरासत आज भी विशेष रूप से एशियाई संदर्भ में प्रेरणास्रोत बनी हुई है। प्रो चतुर्वेदी ने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति में अपनी आस्था प्रकट करते हुए कहा कि अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं नीति निर्माण के क्षेत्रों में मेरे अनुभवों के आधार पर मैं शिक्षा को परिवर्तन का माध्यम मानता हूं। नालंदा में हमारा प्रयास भारतीय ज्ञान परंपरा को इस दिशा में प्रभावशाली व समाजोपयोगी बनाना है।

यह भी पढ़ें – तिरंगा में लिपट घर पहुंचा Bihar का शहीद, पति के हाथ से पानी पीने की पत्नी की जिद की गई पूरी

अपने नए दायित्व को गर्व और सौभाग्य की अनुभूति बताते हुए उन्होंने कहा कि नालंदा के पुनरुत्थान और विकास में योगदान देना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। मैं सभी के साथ मिलकर कार्य करने के लिए उत्सुक हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे सामूहिक प्रयासों से नालंदा वैश्विक विमर्शों का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   200 Passengers से भरा विमान हवा में हुआ क्षतिग्रस्त, खराब मौसम की वजह…

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...