वंदे भारत ट्रेन पर फिर बरसाए गए पत्थर, असामाजिक तत्वों ने किया पथराव

गया : गया में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने का मामला सामने आया है। वाराणसी से गया होते हुए रांची जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गया जंक्शन से पहले कस्था रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को देर शाम आसमाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी किया। जिससे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का आगे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं घटना के बाद रेलवे अधिकारी और रेल पुलिस के कान खड़े हो गए।

Goal 7 22Scope News

पत्थरबाजी से ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया

हालांकि इस बीच यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पत्थरबाजी से ट्रेन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि यह ट्रेन गया जंक्शन पर कुछ देर के रुकने के बाद रांची के लिए रवाना हो गई थी। वहीं यह मामला रफीगंज रेल पुलिस के अंतर्गत आता है। ट्रेन के पायलट के द्वारा फोन पर रफीगंज थाना को सूचना दी गई। जिसके बाद रफीगंज आरपीएफ पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी देखें :

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर असामाजिक तत्वों की पहचान में जुट गई है

वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर असामाजिक तत्वों की पहचान में जुट गई है। फिलहाल अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है। हालांकि यह ट्रेन आज रांची से गया होते हुए वाराणसी के लिए भी रवाना हो गई। जिसमें साफतौर से देखा जा सकता है कि ट्रेन के इंजन का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि इस मामले में कोई भी रेलवे का अधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुका है। जिसमें कई आरोपी को रेल पुलिस ने गिरफ्तार का जेल भेजा है।

यह भी पढ़े : बंगाल में एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव, जांच शुरू

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...