CBI अधिकारी बनकर रांची की महिला को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 59.44 लाख की साइबर ठगी में बाप-बेटा गिरफ्तार

रांची: रांची के डोरंडा क्षेत्र में रहने वाली एक अधिकारी की पत्नी को मनी लॉन्ड्रिंग के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर साइबर अपराधियों ने ‘डिजिटल अरेस्ट किया और 59.44 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस सनसनीखेज मामले में रांची पुलिस ने पटना के टिकिया टोली महेंदू निवासी अजय कुमार सिन्हा और उसके बेटे सौरभ शेखर को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने 28 मार्च को साइबर थाना, रांची में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, उन्हें एक वीडियो कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को CBI अधिकारी बताया और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी। भयभीत महिला ने साइबर ठगों की बातों में आकर बैंक खाता संबंधी जानकारी साझा कर दी, जिसके बाद आरोपियों ने 59.44 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।

जांच के क्रम में रांची पुलिस की टीम ने पटना जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, दो आधार कार्ड, दो चेकबुक और ठगी से जुड़ी वॉट्सएप चैट जब्त की गई। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

फर्जी संस्था के नाम पर खाता
जांच में यह भी सामने आया कि अजय सिन्हा ने “महिला एवं ग्रामीण विकास कल्याण समिति” के नाम पर पटना के एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया था (खाता संख्या: 50200056506016)। इसी खाते में ठगी के पैसे ट्रांसफर कराए गए थे। इस खाते का संचालन सौरभ शेखर करता था। एक दिन में इस खाते में कुल 1.47 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ था।


Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...