Reliance ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रखा 75 हजार करोड़ का निवेश लक्ष्य

Desk : रिलायंस (Reliance) इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पूर्वोत्तर राज्यों में अपने निवेश को 75 हजार करोड़ करने का लक्ष्य रखा है। अभी कंपनी का इन राज्यों में करीब 30 हजार करोड़ का निवेश है। यानी अगले पांच वर्षों में रिलायंस इन राज्यों में करीब 45 हजार करोड़ रुपये का नया निवेश करने जा रही है। मुकेश अंबानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रही ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ में बोल रहे थे। सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी के वजह से सफल हुए ऑपरेशन सिंदूर पर मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी और देश को बधाई देते हुए उन्होंने अपनी बात शुरू की।

Reliance : 25 लाख नए रोजगार मिलेंगे

अंबानी ने बताया कि यह प्रस्तावित निवेश 25 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगा। राज्यों में 350 बायोगैस संयंत्र स्थापित करने की प्रतिबद्धता भी मुकेश अंबानी ने जताई। जियो का जिक्र करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो का 5जी नेटवर्क पूर्वोत्तर राज्यों की करीब 90 फीसदी आबादी तक पहुंच गया है। 50 लाख लोग जियो 5जी नेटवर्क से जुड़े हैं और इस वर्ष यह संख्या दोगुनी हो जाएगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उनसे सीधी खरीद को रिलायंस रिटेल प्रोत्साहित करेगा। प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि आपके प्रयासों से पूर्वोत्तर हाशिये से निकल कर भारत के विकास के नक्शे पर उभर आया है।

इस वर्ष पूर्वोत्तर में 1 करोड़ लोग जियो 5जी नेटवर्क से जुड़ जाएंगे

स्वास्थय के क्षेत्र में रिलायंस फाउंडेशन के कामों पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन ने मणिपुर में 150 बिस्तरों वाला कैंसर अस्पताल स्थापित किया है। इसके साथ ही फाउंडेशन जीनोमिक डेटा का उपयोग करके स्तन कैंसर की देखभाल के लिए मिजोरम विश्वविद्यालय के साथ सहयोग कर रहा है। गुवाहाटी में फाउंडेशन ने एक एडवांस म्लीक्यूलर डायग्नोस्टिक और रिसर्च प्रयोगशाला बनाई है। यह भारत में सबसे बड़ी जीनोम सीक्वेंस क्षमताओं से लैस होगी। उत्तर-पूर्व राज्यों में रिलायंस फाउंडेशन सभी आठ राज्यों के साथ मिलकर ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगा, जिनसे निकले युवा ओलंपिक में पदक विजेता बन सकेंगे।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...