25 मई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आएंगे झारखंड, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रांची. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई 2025 को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह रविवार को जमशेदपुर, झारखंड में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) के प्लेटिनम जुबली समारोह में प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष का रांची और जमशेदपुर में कार्यक्रम

झारखंड दौरे के दौरान ओम बिरला रांची के बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वह रांची में डंगराटोली स्थित स्वर्ण भूमि में विभिन्न सोसाईटियों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगे। जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) के प्लेटिनम जुबली समारोह में केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य और पूर्व संसद सदस्य भी शामिल होंगे।

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) 1948 में अपनी स्थापना के समय से ही झारखंड के आर्थिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। इस चैम्बर के लगभग 1,500 से ज्यादा सदस्य हैं और अप्रत्यक्ष रूप से 175,000 से अधिक लोग इससे जुड़े हुए हैं।

Jamshedpur Durga Puja 2026: दुर्गापूजा 2026 से पहले सुंदरनगर में हुआ...

Jamshedpur Durga Puja 2026: सुंदरनगर की 'माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति' ने 2026 में होने वाली शारदीय दुर्गा पूजा की तैयारियों के लिए एक नई...

TB मुक्त भारत अभियान को लेकर DM व सिविल सर्जन ने...

आरा : टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छह जुलाई को जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया और सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा आरबीएसके...

East Singhbhum Malaria News: क्या पूर्वी सिंहभूम में बढ़ रहा है...

East Singhbhum Malaria News: पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने एक व्यापक रणनीति तैयार की...