मंईयां सम्मान योजना: अप्रैल की बकाया राशि इस महीने के अंत तक 52 लाख लाभुकों को मिलेगी

रांची:  झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत इस महीने के अंत तक 52 लाख 20 हजार 103 लाभुकों के बैंक खातों में अप्रैल महीने की बकाया राशि भेज दी जाएगी। प्रत्येक लाभुक को ₹2,500 की दर से यह राशि दी जाएगी। मई माह की सम्मान राशि बाद में भेजी जाएगी।

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों से आधार सीडिंग के बाद प्राप्त डाटा को अंतिम रूप दे दिया है। विभाग के अनुसार अप्रैल महीने के लिए यही आंकड़े मान्य रहेंगे। यदि किसी जिले में लाभुकों की संख्या इसके बाद बढ़ती है तो उन्हें अगले महीने की सूची में शामिल किया जाएगा।

गौरतलब है कि जनवरी 2025 में राज्यभर में 56 लाख 61 हजार 791 महिलाओं को योजना का लाभार्थी घोषित किया गया था। मुख्यमंत्री ने चुनाव पूर्व अपने वादे को पूरा करते हुए योजना की राशि को बढ़ाकर ₹2,500 कर दिया था। आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 52 लाख 20 हजार 103 पात्र महिलाओं की अंतिम सूची तैयार हो चुकी है।

जिलावार लाभुकों की संख्या में रांची जिला सबसे ऊपर है जहां 4,23,241 महिलाएं योजना की लाभुक हैं। वहीं सबसे कम संख्या खूंटी जिले से है, जहां 88,742 लाभुकों की पहचान की गई है।

सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र महिला को समय पर सम्मान राशि मिलती रहे ताकि उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन में स्थायित्व और सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा सके।


Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...