मईयां सम्मान योजना: 50 लाख महिलाओं को राशि, पेंशनधारियों को एक साथ तीन माह की पेंशन मिलेगी

मईयां सम्मान योजना: झारखंड में मईयां सम्मान योजना की राशि 50 लाख महिलाओं को सितंबर में मिलेगी। साथ ही 11.75 लाख पेंशनधारियों को तीन माह की पेंशन एक साथ दी जाएगी।


मईयां सम्मान योजना: रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने घोषणा की है कि दुर्गापूजा से पहले सितंबर माह की मईयां योजना की राशि लाभुकों को मिल जाएगी। इस योजना से राज्य की लगभग 50 लाख से अधिक महिलाओं को फायदा होगा। अगस्त माह में भी इतने ही लाभुकों को राशि ट्रांसफर की गई थी।

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जिलों को दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी कर ली है। 15 सितंबर के बाद से जिलों द्वारा राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू होगी। साथ ही अक्तूबर माह की राशि दीपावली और छठ से पहले लाभुकों को दे दी जाएगी। इसके लिए विभिन्न जिलों को 9600 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।


Key Highlights

  • 50 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगी मईयां योजना की राशि

  • 15 सितंबर से खातों में ट्रांसफर शुरू होगा

  • अक्तूबर माह की राशि दीपावली और छठ से पहले मिलेगी

  • 11.75 लाख पेंशनधारियों को तीन माह की पेंशन एक साथ

  • वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को 3000 रुपये मिलेंगे

  • जिलों को 9600 करोड़ रुपये आवंटित किए गए


मईयां सम्मान योजना:

योजना के तहत लाभुकों को हर माह 2500 रुपये दिए जाते हैं। निदेशालय ने जिलों से यह भी रिपोर्ट मांगी है कि किन अयोग्य लाभुकों ने गलत तरीके से राशि ली है और उन पर क्या कार्रवाई हुई।

इधर, राज्य के 11.75 लाख पेंशनधारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने तय किया है कि वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को एक साथ तीन माह की पेंशन मिलेगी। यानी एक पेंशनधारी को कुल 3000 रुपये दिए जाएंगे। इसमें 8,99,076 वृद्धा पेंशन, 2,51,173 विधवा पेंशन और 25,397 दिव्यांग पेंशनधारियों को शामिल किया गया है।

मईयां सम्मान योजना:

राज्य में यह पेंशन योजना केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संयुक्त रूप से संचालित है। केंद्र द्वारा दी जाने वाली राशि के अतिरिक्त शेष राशि राज्य सरकार उपलब्ध कराती है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...