मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल-मई की राशि एक साथ मिल सकती है, आधार से बैंक खाता लिंक जरूरी

रांची: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों को अप्रैल महीने की राशि अब मई में दी जाएगी। महिला बाल विकास विभाग ने जानकारी दी है कि सभी जिलों को 5 मई तक फंड भेजा जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल और मई महीने की राशि दोनों एक साथ लाभुकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। यह प्रक्रिया मई के पहले या दूसरे सप्ताह में पूरी हो सकती है।

योजना का लाभ तभी मिलेगा जब लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक हो। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों का आधार उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है, उन्हें राशि का भुगतान नहीं किया जा सकेगा।

सोमवार को कई जिलों में कैंप लगाकर लाभुकों के बैंक खातों को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया चलाई गई, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लाभुकों का खाता आधार से लिंक नहीं हो सका है।

बुधवार, 30 अप्रैल को आधार सीडिंग की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद आधार से लिंक नहीं होने वाले खातों में मंईयां सम्मान योजना की राशि – प्रति लाभुक ₹2500 – नहीं भेजी जा सकेगी।


मझौलिया में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार, पैक्स चुनाव के जश्न के बीच...

बेतिया : खबर बेतिया मझौलिया थाना क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन की घोर लापरवाही और लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण मझौलिया प्रखंड परिसर के ठीक...

Bokaro News: BPSCL में संविदा कर्मी की मौत के बाद BGH...

Bokaro News: बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (BPSCL) के कोयला हैंडलिंग प्लांट में काम करने वाले एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की संदिग्ध हालात में...

सौतेली बेटी ने प्रेम विवाह किया तो मां ने खायी जहर,...

भागलपुर : भागलपुर में सौतेली बेटी ने प्रेम विवाह रचाया तो मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मामला बांका जिले के अमरपुर...