पटना : बक्सर में हुए ट्रिपल मर्डर पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी बिहार सरकार, सीएम नीतीश कुमार और पुलिस प्रशासन पर हमलावर है। राजद पार्टी ने कहा कि बिहार में अपराधियों का बहार है और गोलियों की बौछार है। गोलियों तड़तड़ाहट से बक्सर जिला थर्रा उठा। राजद ने सरकार से पूछा कि बिहार में हो क्या रहा है। मुख्यमंत्री का इकबाल पूरी तरह खत्म हो गया है। अपराधियों के तांडव से बिहार कराह रहा है। तेजस्वी यादव हमेशा क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार को बता रहे हैं। राजद ने कहा कि सरकार की विदाई में ही बिहार की भलाई है।

ट्रिपल मर्डर पर पर JDU पार्टी ने दुख जताया
वहीं बक्सर जिले में हुए ट्रिपल मर्डर पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी ने इस घटना को दुखद बताया है। जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि दो पक्षों के बीच बालू के चलते विवाद हुआ था। अब से 20 मिनट पहले तक पीड़ित परिवार ने पत्र लिखकर नहीं दिया है। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस अपने साक्ष्य के आधार पर जो भी इसमें शामिल उस पर कार्रवाई करेगी। सभी आरोपी जल्द कानून के जबड़े में आएंगे। कोई भी बिहार में ऐसे आपराधिक तत्वों को बचाने वाला नहीं है। सभी अपराधी को कैदखाने में डाला जाएगा।
यह भी देखें :
बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है – एजाज अहमद
बक्सर में हुए गोलीबारी और हत्याकांड पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है और सुशासन के नाम पर गुंडों का महाजंगल राज चल रहा है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा आज ही कह रहे थे कि माफियाओं का हमने खात्मा कर दिया है। लेकिन आज ही बक्सर में बालू माफियाओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई से यह स्पष्ट हो गया कि बिहार में सरकार संरक्षित माफियाओं के द्वारा किस तरह का अपराध किया जा रहा है यह स्पष्ट रूप से दिखा। बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो गया है और राज्य में शासन प्रशासन का मनोबल को सतारूढ़ दल के द्वारा तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका परिणाम है आज की गोलाबारी की घटना में सामने आई है।
यह भी पढ़े : आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल मर्डर, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका
महीप राज की रिपोर्ट



















