Bihar Diwas-2025 : बिहार के जिलों में कहीं प्रभात फेरी तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम

आरा/कटिहार/शिवहर/गया/सासाराम/गोपालगंज/बेगूसराय/बेतिया : बिहारवासियों के लिए आज यानी शनिवार का दिन बेहद खास है। 22 मार्च को हर साल बिहार दिवस (Bihar Diwas) मनाया जाता है। क्योंकि आज ही के दिन बिहार को एक स्वतंत्र राज्य का दर्जा मिला था। बिहार 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर एक अलग प्रांत बना था। वहीं बता दें कि बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित सभी मंत्री, विधायक और नेता ने बिहारवासियों को बिहार दिवस की बधाई दी है।

साथ ही बिहार के अलग-अलग जिलों में बिहार दिवस को लेकर कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बिहार के भोजपुर में प्रभात फेरी निकाली गई, कटिहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं जबकि शिवहर, गया और सासाराम में प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं गोपालगंज में बच्चे और बच्चियों ने खूबसूरत रंगोली बनाई। बेगूसराय में भी धूमधाम से बिहार दिवस मनायी जा रही है। बेतिया में भी बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया।

वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में बिहार दिवस के मौके पर जिला प्रशासन की ओर निकाली गई प्रभात फेरी

आपको बता दें कि आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में बिहार दिवस के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा शनिवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कॉटलैंड काट के बच्चे साथ में एनसीसी के कैडर के बच्चे मौजूद रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों द्वारा हाथों में तख्ति लिए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक करते नजर आए।

वहीं बिहार दिवस के मौके पर जय बिहार के साथ-साथ जय श्रीराम के लगे नारे

बता दें कि भोजपुर सहित पूरे बिहार में आज बिहार दिवस काफी गौरव के साथ मनाया जा रहा है। सरकारी कार्यक्रम में भोजपुर में बिहार दिवस के मौके पर जय बिहार के साथ-साथ जय श्रीराम के नारे लगे। बता दें कि आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम से जिला प्रशासन की ओर से स्कूल सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसी प्रभात फेरी में अकादमी के भी बच्चे शामिल हुए और उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए।

Ara Bihar Diwas 1 22Scope News
वहीं बिहार दिवस के मौके पर जय बिहार के साथ-साथ जय श्रीराम के लगे नारे

भोजपुर DM ने बिहार दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

भोजपुर के आरा में बिहार दिवस के मौके पर आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 30 से अधिक स्टाल लगाए गए। विभिन्न विभागों का और उनके द्वारा किया जाए और कार्यों का भी जानकारी दी गई। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग ,जीविका दीदी, बिजली विभाग, पशुपालन विभाग और समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया है। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, एमएलसी राधाचरण शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष, एसडीओ और जदयू जिला अध्यक्ष सहित कई आला अधिकारी के संयुक्त रूप कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।

Ara DM 1 22Scope News
भोजपुर DM ने बिहार दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

बिहार दिवस के मौके पर विभिन्न खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर भोजपुर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ खिलाड़ियों से मिलकर उनके खेल को देख भी और उनका उत्साह भी बढ़ाया गया। वहीं बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की बात कही गई।

यह भी देखें :

बिहार दिवस व कटिहार महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रमों का किया गया

कटिहार महोत्सव और बिहार दिवस के अवसर पर कटिहार मे कई कार्यकर्मो का आयोजन किया जा रहा है। कटिहार महोत्सव के अवसर पर कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में कई स्टाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कटिहार के विधायक तार किशोर प्रसाद और डीएम मनेश कुमार मीणा ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा आने की अपील की। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की और से चलने वाली कई जनहित से जुड़े स्टाल का निरीक्षण स्थानीय विधायक ने किया। साथ ही साथ आज कटिहार महोत्सव की मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथली ठाकुर की संगीत मय शाम ने लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। वहीं कल होने वाले बिहार दिवस के अवसर पर कई जागरूकता कार्यकर्म और सांसांस्कृतिक कार्यकर्म का आयोजन किया जा रहा है।

Katihar Bihar Diwas 22Scope News
बिहार दिवस व कटिहार महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रमों का किया गया

शिवहर में बिहार दिवस के मौके पर निकाली गई प्रभात फेरी

शिवहर जिले में बड़ी धूमधाम से बिहार दिवस मनाया जा रहा है। सुबह-सुबह लोगों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रैय और जिला प्रशासन के साथ स्कूल के छात्र और छात्राएं मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार दिवस पर प्रभारी मंत्री जमा खान शिरकत करेंगे। जिले में कई स्टॉल खोले गए हैं। आज का कार्यक्रम रंगारंग कार्यक्रम होगा। उसका भी उद्घाटन प्रभारी मंत्री जमा खान करेंगे।

Sheohar Bihar Diwas 22Scope News
शिवहर में बिहार दिवस के मौके पर निकाली गई प्रभात फेरी

बिहार दिवस के मौके पर SP ने लोगों को किया संबोधित

शिवहर जिले के समाहरणालय मैदान में बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार, जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रैय और जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के अलावा शिवहर विधायक चेतन आनंद ने कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही बिहार दिवस के ऊपर प्रकाश डाला।

Sheohar Bihar Diwas SP 22Scope News
बिहार दिवस के मौके पर SP ने लोगों को किया संबोधित

बिहार दिवस पर गया में ‘रन फॉर बिहार का आयोजन, टावर चौक से गांधी मैदान निकाली गई रैली

बिहार दिवस के मौके पर आज गया में भी जिला प्रशासन के द्वारा 113वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह जिला प्रशासन के द्वारा रन फॉर बिहार का आयोजन किया गया। ‘रन पर बिहार’ की शुरुआत गया टावर चौक से किया गया, जो गांधी मैदान तक निकाली गई। जिसमें विभिन्न समाजसेवी, जिला प्रशासन और स्कूली बच्चे शामिल हुए।

Gaya Bihar Diwas 22Scope News
बिहार दिवस पर गया में ‘रन फॉर बिहार का आयोजन, टावर चौक से गांधी मैदान निकाली गई रैली

वहीं गया डीपीआरओ दीपक देव ने बताया कि बढ़ता बिहार विकसित बिहार के बारे में सभी को बताना है। आज बिहार 113वां जन्मदिन मना रहा है। इसके लिए हम सब बिहार के समृद्ध सुखद और भविष्य की कामना करते हैं और बिहार को सदा आगे बढ़ने का प्रयासरत है। जिसमें हम सभी का सहयोग रहता है, हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। वहीं आज जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें रक्तदान शिविर, रंगोली प्रतियोगिता और संध्या में गया समाहरणालय में केक भी काटा जाएगा।

यह भी देखें :

बिहार दिवस के मौक पर सासाराम में निकाली गई प्रभात फेरी

खबर सासाराम से है जहां आज बिहार दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई। सासाराम के धर्मशाला मोड से यह प्रभात फेरी निकालकर न्यू स्टेडियम फजलगंज तक गई। इससे पहले हजारीमल रुंगटा विद्यालय में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जहां जिला के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस प्रभात फेरी में अधिकारियों के अलावे कई प्रमुख लोगों को भी शामिल होते हुए। बता दें कि आज से तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह शुरू हो गया है। जिसके अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। मौके पर मौजूद सासाराम के एसडीएम आशुतोष रंजन ने बताया कि बिहार के गौरवशाली इतिहास से हम सब इस दौरान परिचित होंगे।

Sasaram Bihar Diwas 1 22Scope News
बिहार दिवस के मौक पर सासाराम में निकाली गई प्रभात फेरी

बिहार दिवस के अवसर पर गोपालगंज में बच्चे और बच्चियों ने बनाई खूबसूरत रंगोली

आज 22 मार्च है और आज बिहार दिवस है। बिहार आज से 113 साल पहले बंगाल का हिस्सा हुआ करता था। 113 साल पहले 22 जनवरी 1913 को बिहार राज्य की स्थापना हुई थी। तब से 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। गोपालगंज जिला के करीब आधा दर्जन सरकारी विद्यालय के बच्चों ने गोपालगंज जिला समाहरणालय में पहुंचकर 22 मार्च बिहार स्थापना दिवस के उपलक्ष पर सुंदर रंगोली का निर्माण किया। बिहार दिवस को लेकर बच्चों में काफी खुशी और उल्लास देखा गया।

Gopalganj Bihar Diwas 1 22Scope News
बिहार दिवस के अवसर पर गोपालगंज में बच्चे और बच्चियों ने बनाई खूबसूरत रंगोली

बेगूसराय में धूमधाम से मनायी जा रही है बिहार दिवस

बेगूसराय में आज जिला प्रशासन के द्वारा बिहार दिवस बड़ी धूमधाम से बनाई जा रही है। बिहार दिवस को के मौके पर बेगूसराय के गांधी स्टेडियम को दुल्हन के तरह सजाया गया है। वहीं गांधी स्टेडियम में बिहार सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा कई तरह का स्टाल की प्रदर्शनी लगाया गया। जिसे देखकर लोग आकर्षक हो गए। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से बिहार दिवस के मौके पर बेगूसराय के गांधी स्टेडियम को दुल्हन के तरह सजाया गया है।

Begusarai Bihar Diwas 22Scope News
बेगूसराय में धूमधाम से मनायी जा रही है बिहार दिवस

वहीं इस दौरान बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने कहा है कि आज पूरा बिहार बिहार दिवस मना रहे हैं। इस बिहार दिवस पर गांधी स्टेडियम में केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के विकास की उपलब्धि दिखाई गई है। वहीं बिहार दिवस को लेकर बेगूसराय के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि बिहार आज 113वां स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने बताया है कि बिहार दिवस के मौके पर गांधी स्टेडियम में शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें बिहार के नामचानी कलाकार शामिल होंगे।

बेतिया में धूमधाम से किया गया बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन

खबर बेतिया से है जहां समूचे जिले में आज बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। बिहार दिवस के अवसर पर जिला स्तर, अनुमंडल स्तर एवं प्रखंड स्तर पर प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, काष्ठ कला प्रदर्शनी, विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों की धूम रही। जिलास्तर पर बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं द्वारा प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी समाहरणालय परिसर से निकल कर विभिन्न चौक-चौराहा होते हुए विपिन हाईस्कूल परिसर पहुंची। यहां बिहार गौरव गान एवं बिहार गीत की शानदार प्रस्तुति हुई। विपिन हाईस्कूल के परिसर में जिलाधिकारी ने पौधारोपण भी किया। इसके पश्चात मध्याह्न में समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किए। कार्यक्रम में जिलास्तरीय, प्रखंडस्तरीय अधिकारियों सहित शिक्षकों, छात्राओं द्वारा कई प्रस्तुतियां दी गई। प्रस्तुतियां इतनी शानदार थी कि लगातार तालियों की गड़गड़हाट से सभागार गूंजता रहा।

इस खास कार्यक्रम में बेतिया के DM भी रहे मौजूद

बिहार दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 22-24 मार्च तक बिहार दिवस मनाया जाता है। बिहार दिवस सिर्फ बिहार में ही नहीं अपितु विदेशों में भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर आज जिला स्तर, अनुमंडल स्तर, प्रखंड स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है। प्रभात फेरी, साइकिल रैली, बिहार गीत, गौरव गान, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है। समाहरणालय के परिसर में काष्ठ कला की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि बिहार का गौरवशाली अतीत रहा है। बिहार के अतीत को भुलाया नहीं जा सकता है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बिहार की निरंतर प्रगति हो रही है। समाज के तमाम लोगों के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत आज बिहार प्रगति के पथ पर सीधे अग्रसर है।

Betia Bihar Diwas DM 22Scope News
बेतिया में धूमधाम से किया गया बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन

DM ने कहा- प. चंपारण जिले तथा बिहार के विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों का निराकरण कैसे किया जा सकता है, इनके बेहतर भविष्य की परिकल्पना को कैसे साकार किया जा सकता है और इसको परिणाम के रूप में कैसे बदला जा सकता है, इन सारी बातों को लेकर सरकार, जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं संजीदगी के साथ लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि तमाम तरह की चुनौतियों के बावजूद आपके कठिन परिश्रम, लगन और निरंतता पश्चिम चंपारण जिले तथा बिहार के विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सभी लोग मिलजुल कर पश्चिम चंपारण जिले, बिहार के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

बिहार दिवस मनाने का उदेश्य है कि हम अपनी अस्मिता को समझे – DM

उन्होंने कहा कि बिहार दिवस मनाने का उदेश्य है कि हम अपनी अस्मिता को समझे, अपने गौरव को समझें। हम संकल्प लें कि बिहार को आगे बढ़ाने में हरेक का योगदान हो। चाहे वे आमजन हों, चाहे सांसद, विधायक, विधान पार्षद हो अथवा त्रिस्तरीय पंचायत राज के सदस्य हो, सबकी सहभागिता बिहार को आगे बढ़ाने में रहे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बेहतर कार्य करने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिहार एवं जिला के गौरव, प्रगति सहित महिला उत्थान और नशामुक्ति का प्रचार-प्रसार किया गया।

यह भी पढ़े : Bihar Diwas-2025 : आज कार्यक्रम का CM नीतीश करेंगे उद्घाटन

नेहा गुप्ता, रतन कुमार, गजेंद्र कुमार सिंह, आशीष कुमार, सलाउद्दीन, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अजय शास्त्री और दीपक कुमार की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img