NDA शासित राज्यों की बैठक आज, PM से मिलेंगे CM, बिहार मॉडल पर हो सकती है विशेष चर्चा

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आज यानी 25 मई को दिल्ली में होने वाली है। दिल्ली के एक होटल में होने वाली इस मीटिंग में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chowdhary) और विजय कुमार सिन्हा ( Vijay Kumar Sinha) भी शामिल होंगे। एनडीए शासित सभी 20 राज्य सरकारों के लगभग 20 मुख्यमंत्री और 18 उपमुख्यमंत्री आज राजधानी दिल्ली में सुशासन के मुद्दों पर एकदिवसीय चर्चा में भाग लेंगे। एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Goal 6 22Scope News

इस बैठक में 2 प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे

आपको बता दें कि इस बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। पहला प्रस्ताव ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय रक्षा बलों और प्रधानमंत्री को बधाई देने के लिए होगा। जबकि दूसरे प्रस्ताव में एनडीए सीएम कॉन्क्लेव आगामी जनगणना के समय जातिगणना करने के फैसले के लिए केंद्र सरकार को बधाई देगा। बैठक में एनडीए सरकार की पहली वर्षगांठ, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दशक पूरे होने और 50वें लोकतंत्र हत्या दिवस जैसे आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, जो आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ है।

इस बात पर PM मोदी को धन्यवाद कहेंगे CM नीतीश

दरअसल, इस मीटिंग में विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण हिस्सा एनडीए की राज्य सरकारों के किए जा रहे बेहतर कार्यों पर चर्चा के लिए होगा। सभी संबंधित राज्य के सीएम अपनी बेहतर योजनाओं पर प्रेजेंटेशन देंगे। बैठक से पहले बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में जो अच्छा प्रैक्टिस है और भारत की सरकार बिहार को सपोर्ट कर रही है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धन्यवाद देंगे। बिहार में जल जीवन हरियाली जैसे अच्छे प्रैक्टिस हो रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम हुआ है, उसकी चर्चा करेंगे।

यह भी देखें :

PM-CM मीटिंग पर टिकी बिहार सियासत की निगाहें

बता दें कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों की बैठक पर बिहार के लोगों की भी नजरें टिकी हुई हैं। दरअसल, बिहार में यह चुनावी साल और आगामी अक्टूबर-नवंबर में यह संभावित हैच ऐसे में सीएम नीतीश कुमार बैठक में चुनावी साल में बिहार के लिए क्या कुछ मांग रखते हैं और इस पर पीएम नरेंद्र मोदी का क्या रिस्पॉस रहता है, इस पर सबका ध्यान है। क्योंकि इसका विधानसभा चुनाव पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में इस मुलाकात पर बिहार की सियासी निगाहें भी पीएम-सीएम की मीटिंग पर है।

यह भी पढ़े : ‘चुनावी साल में गुरुमंत्र देने पटना आ रहे है PM मोदी’

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...