दिल्ली में BJP की 2 बैठक, विपक्ष ने कहा ‘डर गए हैं नेता’

पटना: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज BJP की दो दो बैठक हो रही है। एक बैठक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर बैठक की गई तो दूसरी बैठक भाजपा मुख्यालय में होने वाली है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास बिहार भाजपा की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी के साथ ही कई मंत्री और दिग्गज नेता शामिल हुए तो दूसरी तरफ भाजपा मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होने वाली है जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी की की मजबूती पर चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा करेंगे। भाजपा की बैठक को लेकर बिहार में विपक्षी दल ने भाजपा का डर बताया है।

राजद ने कहा ‘डर गई भाजपा’

मामले में भाजपा के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ये सभी दल बैठकें करते रहती है, बैठक से क्या होने वाला है। भाजपा चिंता में है, 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनता का मूड और मिजाज का पता भाजपा को पता चल गया है कि जनता उन्हें इस बार मौका नहीं देगी। इसलिए अगर वे बैठक कर रहे हैं तो कर रहे हैं।

राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में भाजपा की बुरी हार हो रही है। इसलिए उन्हें अब बिहार को लेकर भी डर सताने लगा है और यही वजह है कि वे बिहार के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक करने से कुछ होने वाला नहीं है, बिहार के चारों सीट पर उपचुनाव में भी हमलोग जीतने जा रहे हैं और बिहार में सरकार भी हमारी ही बनेगी। भाजपा को हमारे नेता तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता से अब डर लगने लगा है।

कुछ भी करें सत्ता में नहीं आएंगे

वहीं दिल्ली में भाजपा की बैठक को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि इस बैठक से क्या होने वाला है। कितनी बैठक कर लें, उनके सरकार से जनता नाराज है, गुस्सा में है। कुछ भी कर लें वे अब सत्ता में आने वाले नहीं हैं।

मोदी-नीतीश पर लोगों को है विश्वास

वहीं दिल्ली में भाजपा की बैठक को भाजपा ने अपना रूटीन बैठक बताया है। मामले में भाजपा के विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा कि हमारी बैठकें निरंतर होते रहता है। देश भर में करीब 1500 पार्टियां हाँ लेकिन वे सिर्फ चुनाव के समय नजर आती है और चुनाव के बाद फर सब का अस्तित्व खत्म हो जाता है। हमारी बैठकें संगठनात्मक बैठक होती है। वहीं उन्होंने बिहार के चारों विधानसभा सीट पर एनडीए की जीत का दावा किया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Health Department में जल्द होगी बहाली, विभाग ने भेजा अधियाचना

पटना से महीप राज एवं विवेक रंजन की रिपोर्ट

BJP BJP BJP BJP BJP BJP BJP

BJP

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...