ट्रिपल मर्डर के बाद बक्सर में फिर हत्या, जिले में मचा हड़कंप

बक्सर : जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को अहियापुर गांव में हुए तिहरे हत्याकांड की सनसनी अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि रविवार की अहले सुबह एक और हत्या से जिले में हड़कंप मच गया। यह ताजा मामला डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नावानगर के वासुदेवा थाना क्षेत्र का है। जहां अमीरपुर डेरा गांव निवासी 45 वर्षीय ठेकेदार संतोष कुमार महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

LN Mishra 1 22Scope News

घटना रविवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है

घटना रविवार की सुबह चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक संतोष महतो शौच के लिए खेतों की ओर गए थे। तभी घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उसे बेहद करीब से सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले को इतने नजदीक से अंजाम दिया गया कि मृतक को भागने या बचाव का कोई मौका नहीं मिला। सुबह होते ही गांव में जब घटना की जानकारी फैलनी शुरू हुई तो लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि संतोष कुमार महतो क्षेत्र में एक चर्चित ठेकेदार थे और इन दिनों वह नावानगर में निर्माणाधीन कोकोकोला फैक्ट्री में सप्लाई का ठेका देख रहा थे। उनकी किसी से कोई दुश्मनी की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

यह भी देखें :

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। लेकिन सुबह से दोपहर तक ना तो वासुदेवा थानाध्यक्ष से संपर्क हो सका और ना ही तेज तर्रार एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी से कोई संपर्क हो पाया है। दोनों ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। तकरीबन 12:30 बजे थानाध्यक्ष के मोबाइल से मामले की पुष्टि की गई। मृतक की पहचान अमीरपुर डेरा गांव के रहने वाले संतोष कुमार महतो पिता महेंद्र महतो के रूप में की गई है।

यह भी पढ़े : आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल मर्डर, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा इलाका

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...